एक्सप्लोरर

वाराणसी: दालमंडी कभी था संगीत प्रेमियों का अड्डा, फिल्मों की भी होती थी शूटिंग

Varanasi News: यूपी के वाराणसी में सैकड़ों साल पुराने दालमंडी बाजार पर अब प्रशासन अपना शिकंजा कसने जा रहा है. इस एतिहासिक बाजार का नाता कई बड़ी हस्तियों से रह चुका है.

वाराणसी में स्थित पूर्वांचल के सबसे बड़े दालमंडी बाजार में शासन के दिशा निर्देश पर चौड़ीकरण अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से लोगों को काशी विश्वनाथ मंदिर जाने के लिए एक सुगम मार्ग मिल सके. जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार ने इस अभियान को पूर्ण करने के लिए अपनी सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली है.

वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोग दुकानदार इस चौड़ीकरण अभियान से पूरी तरह असहमत नजर आ रहे हैं. वहीं यह दालमंडी बाजार सस्ते सामानों की खरीदारी के साथ-साथ संगीत प्रेमीयों, नामचीन हस्तियों की पहचान और राजनेताओं के कपड़े सिले जाने के लिए भी मशहूर रहा है.

पुराना है बाजार का इतिहास
स्थानीय निवासी शकील अहमद दालमंडी के बारे में बताते हैं कि सैकड़ो वर्ष पुराना इस बाजार का इतिहास रहा है. संकरी गलियां और ऊंची इमारत से यहां अनेक ऐसे लोग जुड़े रहे हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त कर चुके हैं. 

सबसे पहले यहां पर बर्तन, स्टोव, गैस लालटेन, चूल्हा की दुकान थी लेकिन समय बदलने के साथ कपड़ा शादी विवाह के समान घरों में दैनिक उपयोग होने वाले समान, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बेचे जाने लगे. इसमें कोई शक नहीं की त्योहार और शादी वाले सीजन में यहां लाखों - करोड़ों का व्यापार होता रहा है.

दाल मंडी था कभी संगीत प्रेमियों का अड्डा
वही दाल मंडी संगीत प्रेमियों और कलाकारों का सबसे बड़ा अड्डा भी माना जाता रहा है. भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, लच्छू महाराज, भागीरथी देवी, नरगिस की मां जद्दन तक इस दालमंडी से जुड़े रहे हैं. यहां और आसपास के क्षेत्र में फिल्मों की शूटिंग भी होती थी. जाने माने फ़िल्म अभिनेता गोविंदा के परिजन भी यहां रहते थे.

नामचीन हस्तियों के सिले जाते थे कपड़े
 शकील बताते हैं कि आज भी दालमंडी का क्षेत्र कपड़े व्यवसाय के लिए एक प्रमुख केंद्र माना जाता है. यहां न सिर्फ आम आदमी बल्कि देश के राजनीतिक क्षेत्रों के नामचीन हस्तियों का भी कपड़ा सिला जाता था. 

दशकों पहले न सिर्फ वाराणसी से बल्कि लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के राजनेताओं का कपड़ा यहां के मनु मास्टर सिलकर देते थे. अब बारिश के बाद यहां पर चौड़ीकरण अभियान चलाए जाना तय किया गया है जिसके बाद श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम लोगों को भी एक सुगम मार्ग मिल सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget