एक्सप्लोरर

आगरा में पुलिस ने जब्त की लाखों रुपये की अवैध शराब, दो तस्कर भी किए गिरफ्तार

Agra News: यूपी के आगरा में पशु आहार में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही शराब का पुलिस ने भंडाफोड़ दिया है, वहीं पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ ही 25 लाख रुपये की शराब को जब्त किया है.

आगरा में पुलिस ने अवैध तस्करी कर ले जाए जा रही शराब का भंडाफोड़ किया है. करीब 25 लाख रुपये की कीमत की 341 पेटी अवैध शराब बरामद की है. इस दौरान दो अभियुक्तों को भी पुलिस ने पकड़ा है. अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है.

यह शराब हरियाणा से बिहार को तस्करी कर ले जाए जा रही थी. आगरा के थाना कमला नगर पुलिस टीम सर्विलांस और एसओजी नगर जोन की संयुक्त कार्यवाही में यह सफलता हाथ लगी है. लाखों रुपये की कीमत की शराब को पुलिस ने मंजिल पर पहुंचने से पहले ही अपने कब्जे में ले लिया है.

पुलिस ने की यह कार्रवाई
आगरा में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस शराब तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. कैंटर में पशुओं के आहार के बीच शराब छुपा कर तस्कर बड़े ही शातिर तरीके से इसे बिहार पहुंचाने की फिराक में थे लेकिन उससे पहले ही आगरा थाना कमला नगर पुलिस ने इस पूरे तस्करी का भंडाफोड़ कर दिया. 

अब तस्करी के आरोप में पुलिस ने संदीप और कुलदीप नाम के दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, पकड़ा गया संदीप हरियाणा का रहने वाला है तो कुलदीप यूपी के बागपत जिले का रहने वाला है, गिरफ्त में आए अभियुक्तों ने बताया कि वह यह शराब हरियाणा से ले जाकर बिहार जाने वाले थे. 

पुलिस ने जब्त की मंहगी ब्रांडेड शराब
पुलिस ने उनके कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की महंगी शराब की पेटियां बरामद की है. शातिर तस्कर अवैध शराब को पशुओं के चारे में आईसर कैंटर में छुपा कर ले जाई जा रही थी. जिनकी बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रुपए बताई जा रही है. इस अवैध शराब तस्करी का पूरा खुलासा डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने किया. 

इस मामले में पुलिस टीम ने हरकत में आने के बाद अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है. जांच पड़ताल करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं पुलिस अब इस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव
रायबरेली में बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें
रायबरेली में बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget