एक्सप्लोरर

हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर मची भगदड़, 7 लोगों की मौत और कई घायल

Haridwar Mansa Devi Temple Stampede: हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर भगदड़ मची है और इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है. इसके साथ ही कई लोग घायल हुए हैं.

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर भगदड़ मची है और इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. इसके साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं. वहीं हादसे के बाद बचाव और राहत कार्य जारी है, घायलों को अस्पताल भी भेजा गया है. भगदड़ के बाद हुए हादसे को लेकर घायलों में से एक ने बताया कि "अचानक वहां भारी भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई."

इस हादसे को लेकर गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई. मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूँ, घटना की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है.

हादसे में मरने वालों के नाम

1. आरुष पुत्र पंकज उर्फ प्रवेश, उम्र 12 वर्ष, निवासी-सौदा बरेली उत्तर प्रदेश

2. विशाल पुत्र नंदन सिंह, उम्र-19 वर्ष, निवासी धनौरी स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश

3. विक्की पुत्र रिक्का राम सैनी, उम्र 18 वर्ष ग्राम विलासपुर थाना - विलासपुर कैमरी रोड़ नगलिया कला मजरा रामपुर उत्तर प्रदेश

4. विपिन सैनी पुत्र रघुवीर सिंह सैनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी वसुवाखेरी काशीपुर उत्तराखण्ड

5. वकील पुत्र भरत सिंह निवासी मीहतलवाद, जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश

6. शान्ती पानी रामभरोसे बदायू उत्तर प्रदेश

मौके पर पहुंचकर करीब 33 लोगों को बचाया- एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल

हरिद्वार में मची भगदड़ हादसे पर SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा, "हमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. लगभग 35 लोगों को अस्पताल लाया गया और 6 की मौत की पुष्टि हो चुकी है. बाकी का इलाज चल रहा है, प्रथम दृष्टया, मंदिर मार्ग से 100 मीटर नीचे सीढ़ियों पर बिजली का झटका लगने की अफवाह के कारण भगदड़ मची. हम आगे की जांच कर रहे हैं."

क्या बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. SDRF उत्तराखंड पुलिस, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ."

गाजियाबाद में फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्धन पर STF का बड़ा एक्शन, ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
UP News: यूपी में होमगार्ड जवानों को मिलेगी कैशलेस सुविधा, सरकार ने 5 लाख रुपये की दी मंजूरी
लखनऊ: यूपी में होमगार्ड जवानों को मिलेगी कैशलेस सुविधा, सरकार ने 5 लाख रुपये की दी मंजूरी
UP News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बीच श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं या नहीं? सरकार ने किया बड़ा दावा
UP News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बीच श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं या नहीं? सरकार ने किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव का परिसीमन बिल पर बदला मन? देंगे BJP को समर्थन! रखीं ये 3 शर्तें
अखिलेश यादव का परिसीमन बिल पर बदला मन? देंगे BJP को समर्थन! रखीं ये 3 शर्तें

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget