एक्सप्लोरर

कैसे सिर्फ एक चेन खींचने से रुक जाती है पूरी ट्रेन, जानिए इसके पीछे की तकनीक

सिर्फ एक चेन खींचने से ट्रेन इसलिए रुकती है क्योंकि यह एयर ब्रेक सिस्टम का दबाव घटाकर ब्रेक्स को अपने आप एक्टिव कर देती है.

भारतीय रेलवे में सफर करते समय आपने हर कोच में एक लाल रंग की चेन लटकती जरूर देखी होगी. यह कोई आम रस्सी नहीं है, बल्कि एक इमरजेंसी सिस्टम का हिस्सा होती है, जिसे एमरजेंसी चेन या अलार्म चेन पुलिंग (ACP) कहा जाता है. आपने कभी न कभी ये जरूर सोचा होगा कि आखिर इस छोटी-सी चेन को खींचने से इतनी बड़ी ट्रेन कैसे रुक जाती है? इसके पीछे कौन-सी टेक्नोलॉजी काम करती है? आइए जानते हैं पूरी कहानी.

क्या होता है चेन खींचने पर?

जब यात्री इस चेन को खींचते हैं, तो एक मैकेनिकल वॉल्व खुलता है जो ट्रेन के ब्रेक पाइप से जुड़ा होता है. ये पाइप ट्रेन के एयर ब्रेक सिस्टम का हिस्सा होता है. भारतीय रेल की अधिकांश ट्रेनों में एयर ब्रेक सिस्टम का उपयोग होता है, जिसमें कोचों को जोड़ने वाली पाइपलाइन में लगातार कंप्रेस्ड हवा (Compressed Air) बहती रहती है.

ये कंप्रेस्ड हवा एक निश्चित दबाव बनाए रखती है जिससे ट्रेन के ब्रेक खुले रहते हैं. जैसे ही कोई चेन खींची जाती है, वॉल्व खुलता है और इस पाइप से हवा बाहर निकल जाती है. इससे सिस्टम का दबाव गिर जाता है और इसे एक इमरजेंसी के रूप में पहचाना जाता है. दबाव कम होते ही ब्रेक अपने आप लग जाते हैं, और ट्रेन धीमी होकर रुक जाती है.

ड्राइवर को कैसे पता चलता है?

नई ट्रेनों में, लोको पायलट यानी ड्राइवर को कंट्रोल पैनल पर तुरंत अलार्म या लाइट के जरिए सूचना मिलती है कि चेन किस कोच में खींची गई है. इसके बाद, ट्रेन रुकते ही गार्ड या रेलवे स्टाफ उस कोच में जाकर जांच करते हैं.

चेन खींचने के नियम और सजा

अगर चेन को बिना किसी वैध कारण (जैसे - किसी की तबीयत बिगड़ना, सुरक्षा संकट आदि) के खींचा जाता है, तो यह एक कानूनी अपराध है. ऐसे मामलों में दोषी व्यक्ति पर भारी जुर्माना या जेल की सजा हो सकती है.

रेलवे कर रहा है तकनीकी अपग्रेड

भारतीय रेलवे अब इस सिस्टम को और स्मार्ट बना रहा है.
 कुछ ट्रेनों में CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं
इलेक्ट्रॉनिक अलार्म सिस्टम जो चेन पुलिंग की निगरानी कर सके
सेंसर बेस्ड ब्रेक सिलेंडर्स, जो चेन खींचने की सटीक लोकेशन रिकॉर्ड करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget