एक्सप्लोरर

'अखिलेश यादव ने माहौल को बिगाड़ा', इटावा कथावाचक विवाद पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य का बयान

Etawah Katha Vachak Case: जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा ब्राह्णणों के खिलाफ मुकदमा हुआ तो कोई ब्राह्णण न तो पथरबाजी करने गया न थाना घेरने गया. लोगों ने कहा कि जो कानून को हाथ में लिया उसे दंड मिलेगा.

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा में हुए कथावाचक वाले विवाद पर यूपी की सियासी हलचल तेज. राजनेताओं के साथ इस मामले पर साधु-संतों की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसी क्रम में अब इटावा कथावाचक वाले विवाद पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है.

इटावा कथावाचक वाले विवाद पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने कहा यह अत्यंत दुखद है जो उत्तर प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री हो और समाजवादी पार्टी का मुखिया, जिस तरह से उन्होंने माहौल को बिगाड़ा. इटावा में दो कथावाचक जो अपना पहचान छिपाकर, दो आधार कार्ड बनवाकर छल-कपट पूर्वक कथा कर रहे थे. उन लोगों ने महिलाओं से अभद्रता की और महिलाओं ने शिकायत की तो लोगों को शंका हुई कि कथावाचक तो ऐसा नहीं कर सकते. जब छानबीन हुई तो उनका दो आधार कार्ड निकला.

उन्होंने कहा कि लोगों ने उनका सिर मुंडन करवाया ये गलत है, हालांकि प्रशासन ने लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया. अखिलेश यादव ने उन फरार कथावाचकों को ये समझकर कि ये उनके बिरादर का है, उन्होंने 50 हजार देकर सम्मानित किया मतलब ये है कि उन्होंने अपराध को बढ़ावा दिया. इसके बाद वहां पर ब्राह्णणों के खिलाफ मुकदमा हुआ तो कोई ब्राह्णण न तो पथरबाजी करने गया न थाना घेरने गया. लोगों ने कहा कि जो कानून को हाथ में लिया उसे दंड मिलेगा. लेकिन फर्जीवाड़े में कथावाचकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ तो यादवों ने थाने का घेराव किया और पथराव किया. ये सबकुछ अखिलेश यादव के इशारों पर हो रहा है.

जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि सपा सरकार में गुंडई होती थी और निर्दोषों को सताया जाता था. खुलेआम जमीन लूटी जाती थीं, चारों तरफ बलात्कार होता था और बलात्कारियों को सम्मानित किया जाता था. अब अखिलेश यादव  भूल गए हैं कि वह मुख्यमंत्री नहीं हैं, अपराधियों को जो संरक्षण देने की आदत थी वहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि अच्छे-बुरे किसी भी जाति में हो सकते हैं, जो अपराधी है उसे दंड मिलेगा. लेकिन दो चार लोगों के कारण पूरे समाज को घसीटना और पूरे प्रदेश का माहौल खराब करना ये बहुत ही दुखद रहा है. अगर ब्राह्णण भी कह दे कि यादव जो हैं दूध देते हैं पानी मिलाकर बेच रहे हैं हम दूध नहीं लेंगे तो आधे यादव बेरोजगार हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में आगरा-मेरठ समेत 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जानें मौसम का हाल
यूपी में आगरा-मेरठ समेत 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
मोदी के 12 साल: उत्तराखंड में सड़क, रेल और हवाई सेवाओं की कायापलट
मोदी के 12 साल: उत्तराखंड में सड़क, रेल और हवाई सेवाओं की कायापलट
मिशन शक्ति बना महिला सशक्तीकरण का मॉडल, यूपी में बेटियों को मिली सुरक्षा
मिशन शक्ति बना महिला सशक्तीकरण का मॉडल, यूपी में बेटियों को मिली सुरक्षा
UP News: वस्त्रोद्योग के लिए नई कौशल विकास व्यवस्था तैयार हो, ग्रामोद्योग और माटी कला को नई गति: CM योगी
वस्त्रोद्योग के लिए नई कौशल विकास व्यवस्था तैयार हो, ग्रामोद्योग और माटी कला को नई गति: मुख्यमंत्री योगी

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसमान से भारत की जासूसी कर रहा पाकिस्तान! चुपचाप ले रहा तस्वीरें, मंडरा रहा बड़ा खतरा?
आसमान से भारत की जासूसी कर रहा पाकिस्तान! चुपचाप ले रहा तस्वीरें, मंडरा रहा बड़ा खतरा?
जयपुर पटाखा फैक्ट्री में आग से 8 लोगों की मौत, विधायक अमीन कागजी ने प्रशासन पर उठाए सवाल
जयपुर पटाखा फैक्ट्री में आग से 8 लोगों की मौत, विधायक अमीन कागजी ने प्रशासन पर उठाए सवाल
30 हजार फीट पर बवाल: यात्री ने तोड़ा विमान का शीशा, फिर भागने की कोशिश, जानें क्या मिल सकती है सजा
30 हजार फीट पर बवाल: यात्री ने तोड़ा विमान का शीशा, फिर भागने की कोशिश, जानें क्या मिल सकती है सजा
OMG... टी-20 में इस गेंदबाज ने डाल दिए अपने सभी 4 ओवर मेडन', जानिए भारतीय खिलाड़ी का नाम
OMG... टी-20 में इस गेंदबाज ने डाल दिए अपने सभी 4 ओवर मेडन', जानिए भारतीय खिलाड़ी का नाम
Tejasswi Prakash Birthday: गोवा से दुबई तक फैली है करोड़ों की प्रॉपर्टी, मुंबई से लग्जरी ब्यूटी पार्लर, जानें- कितनी अमीर हैं तेजस्वी प्रकाश
गोवा से दुबई तक फैली है करोड़ों की प्रॉपर्टी, मुंबई से लग्जरी ब्यूटी पार्लर, जानें- कितनी अमीर हैं तेजस्वी प्रकाश
UP Weather: यूपी में आगरा-मेरठ समेत 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जानें मौसम का हाल
यूपी में आगरा-मेरठ समेत 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
अजगर है या कोई खिलौना! गोद में खतरनाक अजगर लेकर रील बनाने लगी महिला और फिर...वीडियो वायरल
अजगर है या कोई खिलौना! गोद में खतरनाक अजगर लेकर रील बनाने लगी महिला और फिर...वीडियो वायरल
गलत पावर बैंक खरीदकर पैसे बर्बाद न करें, इन चीजों पर दें ध्यान
गलत पावर बैंक खरीदकर पैसे बर्बाद न करें, इन चीजों पर दें ध्यान
Embed widget