एक्सप्लोरर

अखरोट खाने का सही टाइम क्या है, जानिए कब और कैसे मिलता है इसका बेस्ट फायदा?

अगर आप अपनी सुबह की शुरुआत अखरोट से करते हैं तो ये आपके लिए पॉवर-पैक्ड हो सकता है. रात भर भिगोए हुए अखरोट को सुबह खाली पेट खाने से आपकी बॉडी उसके न्यूट्रिएंट्स को बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब कर पाती है.

स्वाद और न्यूट्रीशियन का खजाना है, अखरोट…जिसे सुपर फूड या ब्रेन फूड भी कहा जाता है. माना जाता है कि अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का सबसे बड़ा स्रोत हैं. ये ब्लड प्रेशर, हार्ट, गट  हेल्थ, मेल फर्टिलिटी के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आपके दिमाग के लिए तो, ये ड्राई फ्रूट पावरहाउस की तरह काम करता है. फिर भी, क्या आपने कभी सोचा है कि इसे खाने का परफेक्ट टाइम क्या है, ताकि आपको इसका पूरा-पूरा फायदा मिल सके. अक्सर लोग कभी भी अखरोट खा लेते हैं,  लेकिन अगर आप इसे सही टाइम पर और सही तरीके से खाएं, तो इसके हेल्थ बेनेफिट्स कई गुना बढ़ जाते हैं. आइए जानते हैं कब और कैसे अखरोट हमारी बॉडी के लिए सबसे अच्छे से काम करता है.

अखरोट खाने का सबसे अच्छा समय

एक्सपर्ट्स और रिसर्च के हिसाब से, अखरोट खाने का सबसे अच्छा समय ये हो सकते हैं.

  • सुबह खाली पेट: दिल्ली की न्यूट्रिशन एक्सपर्ट नेहा बंसल के मुताबिक, अगर आप अपनी सुबह की शुरुआत अखरोट से करते हैं तो ये आपके लिए पॉवर-पैक्ड हो सकता है. रात भर भिगोए हुए अखरोट को सुबह खाली पेट खाने से आपकी बॉडी उसके न्यूट्रिएंट्स को बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब कर पाती है. इससे आपको एनर्जी मिलती है और आप दिन भर एक्टिव महसूस करते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्रेन हेल्थ और हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं.
  • ईवनिंग स्नैक्स: कई बार शाम को हमें हल्की भूख लगती है और हम कुछ अनहेल्दी खा लेते हैं. ऐसे में, अखरोट एक स्मार्ट चॉइस हो सकता है. यह आपको फुल महसूस कराएगा और रात के खाने से पहले होने वाली ओवरईटिंग से बचाएगा. इसमें मौजूद फाइबर आपके डाइजेशन को भी स्लो करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है.
  • रात को सोने से पहले: कुछ लोग रात को सोने से पहले अखरोट खाते हैं और इसके भी अपने फायदे हैं. अखरोट में मेलाटोनिन होता है, जो एक स्लीप-रेगुलेटिंग हॉर्मोन है.अगर आपको नींद आने में दिक्कत होती है, तो रात को सोने से करीब एक घंटा पहले थोड़े से अखरोट खा सकते हैं. यह आपको क्वालिटी स्लीप दिलाने में मदद कर सकता है.

कैसे खाएं अखरोट?

  • भिगोकर खाएं: अखरोट को हमेशा भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है. रात भर पानी में भिगोने से अखरोट में मौजूद फाइटिक एसिड कम हो जाता है, जिससे आपके शरीर के लिए उसके न्यूट्रिएंट्स को डाइजेस्ट करना और एब्जॉर्ब करना आसान हो जाता है.
  • कितनी क्वांटिटी: आमतौर पर, एक दिन में 2-4 अखरोट की गिरी खाना काफी होता है. ज्यादा खाने से बचें, क्योंकि इनमें कैलोरी ज्यादा होती है.
  • किसके साथ खाएं: आप इसे सीधे खा सकते हैं, अपने दही या ओटमील में डालकर खा सकते हैं, या फिर स्मूदी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कहीं आपके ब्रेस्ट में तो नहीं बन रही गांठ? घर में खुद ऐसे कर सकते हैं जांच

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
Drug Advertising Rules: बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget