एक्सप्लोरर

'ट्रंप ने 24 बार', ऑपरेशन सिंदूर पर खरगे के इतना बोलते ही आगबबूला हो गए जेपी नड्डा, कहा- 'चिल्लाने की जरूरत...'

संसद के मॉनसून सत्र में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि तर्क में अपनी ताकत होती है, चिल्लाने की जरूरत नहीं होती.

संसद के मॉनसून सत्र के दौरान आज (21 जुलाई, 2025) भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने अपनी बात की शुरुआत राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर की, लेकिन इसके बाद सदन में हंगामे का माहौल बन गया. खरगे के ये कहते ही कि ट्रंप ने 24 बार भारत-पाकिस्तान सीजफायर कराने का दावा किया, नड्डा ने जमकर पलटवार किया.

हंगामे के बीच नड्डा ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा, "तर्क में अपनी ताकत होती है, चिल्लाने की जरूरत नहीं होती." उन्होंने यह टिप्पणी उस समय की जब कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम की घटनाओं की बारीकियों पर चर्चा कर रहे थे.

नड्डा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के सारे पहलुओं को देश और दुनिया के सामने लाया जाएगा, लेकिन सुरक्षा कारणों से वे सदन में उसकी बारीकियों में नहीं जा सकते. उन्होंने इस अभियान को आजादी के बाद सबसे बड़ा और प्रभावशाली बताया. नड्डा ने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में ऐसा ऑपरेशन हुआ है जो आजादी के बाद कभी नहीं देखा गया." उन्होंने विपक्ष को यह भी संदेश दिया कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, बशर्ते विपक्ष सार्थक संवाद के लिए तैयार हो.

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बोले राजनाथ सिंह?

संसद के मॉनसून सत्र के दौरान एक बार फिर विपक्षी दलों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार हंगामा किया. नारेबाजी और शोर-शराबे के बीच सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्थिति को संभालते हुए एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने विपक्ष को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं और संवाद की भावना के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

उन्होंने कहा, “हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं. कोई भी विषय हो, आप जितनी देर तक चर्चा करना चाहते हैं, बताइए, हम चर्चा के लिए तैयार हैं.” राजनाथ सिंह ने विपक्ष को यह भरोसा दिलाने की कोशिश की कि सरकार कोई भी मुद्दा टालना नहीं चाहती. उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष सकारात्मक भावना से चर्चा करना चाहता है तो सरकार पूरे धैर्य और गंभीरता से हर विषय पर चर्चा करने को तैयार है.

ये भी पढ़ें-

Parliament Monsoon Session Live: 'फैक्ट्स पर आधारित होगी जांच रिपोर्ट, नहीं होगा पक्षपात', Air India हादसे पर संसद में बोले एविएशन मिनिस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget