एक्सप्लोरर

Delhi: बदल जाएगा शकूर बस्ती का नाम! किस नाम से जाना जाएगा? BJP विधायक करनैल सिंह ने बताया

Shakur Basti News: बीजेपी विधायक करनैल सिंह की ओर से दिल्ली की शकूर बस्ती का नाम बदलने की तैयारी तेज हो गई है. उन्होंने कहा कि अब तक 60,000 से ज्यादा हस्ताक्षर जुटा चुके हैं. जानिए क्या होगा नया नाम.

दिल्ली की सियासत में एक बार फिर नाम बदलने का मुद्दा गरमा गया है. शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलकर 'श्री रामपुरम' रखने की तैयारी चल रही है. इस अभियान की अगुवाई खुद क्षेत्रीय विधायक करनैल सिंह कर रहे हैं. 

उनका कहना है कि यह मांग स्थानीय जनता की ओर से उठाई गई है. पीटीआई के अनुसार, उन्होंने कहा कि अब तक इस प्रस्ताव के समर्थन में 60,000 से ज्यादा हस्ताक्षर एकत्र कर लिए हैं. उनका लक्ष्य है कि एक लाख लोगों के हस्ताक्षर पूरे कर दिल्ली सरकार को यह प्रस्ताव सौंपा जाए.

'श्री रामपुरम' नाम से जुड़ी है लोगों की आस्था- करनैल सिंह

विधायक करनैल सिंह के अनुसार, 'श्री रामपुरम' नाम लोगों की आस्था और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा हुआ है. वे इस अभियान को जन-भावनाओं से प्रेरित बताते हैं. स्थानीय लोगों में भी इसे लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, कुछ लोग इसे इलाके के गौरव से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे गैर-ज़रूरी मुद्दा बता रहे हैं.

पहले भी इन जिलों के नाम बदलने की उठी है मांग 

हालांकि यह पहला मामला नहीं है, जब राजधानी दिल्ली में किसी इलाके का नाम बदलने की मांग उठी हो. इससे पहले भी नजफगढ़ का नाम बदलकर 'नाहरगढ़', मुस्तफाबाद का 'शिव विहार', और मोहम्मदपुर का नाम 'माधवपुर' करने की मांग उठ चुकी है. इनमें से कुछ पर स्थानीय स्तर पर हस्ताक्षर अभियान भी चल चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी नाम को आधिकारिक मंजूरी नहीं मिल सकी है.

नाम बदलने की इस मुहिम ने सियासी घमासान भी तेज कर दिया है. बीजेपी समर्थक इसे सांस्कृतिक पुनर्जागरण और भारतीय पहचान की बहाली से जोड़ रहे हैं. वहीं विपक्षी दल इसे सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति करार दे रहे हैं. उनका कहना है कि सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नाम बदलने जैसे प्रतीकात्मक कदम उठा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget