एक्सप्लोरर

एक ट्रेन में कितनी सीटों पर होता है रिजर्वेशन? आंकड़ा जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन

Indian Railway Reservation Rules: गांव का किसान हो, शहर का व्यापारी हो या किसी ऑफिस में काम करने वाला कर्मचारी, ट्रेन सभी की पहली पसंद होती है क्योंकि यह न सिर्फ सस्ती होती है, बल्कि लगभग हर जगह पहुंचती भी है.

भारत जैसे बड़े देश में रेल यात्रा हर आम और खास इंसान के जीवन का हिस्सा है.चाहे गांव का किसान हो, शहर का व्यापारी हो या किसी ऑफिस में काम करने वाला कर्मचारी, ट्रेन सभी की पहली पसंद होती है क्योंकि यह न सिर्फ सस्ती होती है, बल्कि लगभग हर जगह पहुंचती भी है. आपने भी कभी ना कभी ट्रेन से यात्रा जरूर की होगी. 

हालांकि, अक्सर लोगों के मन में सवाल आते हैं कि एक ट्रेन में कुल कितनी सीटें होती हैं, कितनी सीटों पर रिजर्वेशन मिलता है और किस बोगी में कितनी सीटें होती हैं. वहीं भारतीय रेलवे में रोजाना लाखों लोग यात्रा करते हैं और इसके लिए रेलवे को हर बर्थ, हर कोटा और हर सुविधा का ध्यान रखना होता है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि एक ट्रेन में कितनी सीटों पर रिजर्वेशन होता है. 

एक ट्रेन में कितनी सीटों पर होता है रिजर्वेशन?

भारतीय रेलवे हर दिन लगभग 2.3 करोड़ यात्रियों को यात्रा कराता है. इतनी बड़ी संख्या में सीटें बुक करने के लिए सीटों का क्लासिफिकेशन और कोटा तय किया गया है. ट्रेन में कुछ कोच रिजर्व होते हैं, जैसे AC और स्लीपर, और कुछ अनरिजर्व होते हैं, जैसे जनरल. हर प्रकार के कोच में सीटों की संख्या अलग होती है. एक ट्रेन में औसतन 1000 से 1100 तक सीटों पर रिजर्वेशन हो सकता है. ट्रेन के कोच ज्यादा हों तो ये संख्या 1500–2000 तक भी जा सकती है. अगर किसी ट्रेन में 2 कोच First AC (1A), 2 कोच Second AC (2A), 4 कोच Third AC (3A), 6 कोच Sleeper Class (SL) और 2 कोच Chair Car (CC) हो. ऐसे में हर एक कोच में लगभग 24 बर्थ होती हैं यानी First AC के दोनों कोचों में कुल 48 लोग रिजर्व होकर सफर कर सकते हैं. वहीं Second AC कोच में लगभग 54 बर्थ होती हैं. Second AC में कुल 108 यात्री आराम से बुक होकर यात्रा कर सकते हैं.  

इसके अलावा Third AC (3A) कोच में करीब 72 बर्थ होती हैं. Third AC के चार कोच मिलाकर 288 लोग रिजर्व बुकिंग में आ सकते हैं और स्लीपर कोच में भी 72 बर्थ होती हैं. यानी Sleeper क्लास में कुल 432 लोग रिजर्व सीटों के साथ यात्रा कर सकते हैं. अब इन सभी कोचों की सीटों को जोड़ें तो एक ट्रेन में हजारों लोग रिजर्व टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं. 

पीएनआर और रिजर्वेशन से जुड़ी जरूरी जानकारी

एक PNR पर अधिकतम 6 यात्रियों के टिकट बुक हो सकते हैं. अगर एक यात्री की सीट कन्फर्म है और बाकी की वेटिंग है, तो भी पूरी टीम यात्रा कर सकती है. वहीं रेलवे ने कुछ नियम बदले हैं ताकि रिजर्व कोच में भीड़ ना हो, जैसे स्लीपर कोच में 72 बर्थ होती हैं, तो अधिकतम 18 वेटिंग टिकट ही जारी होंगे. भारतीय रेलवे में रोजाना लाखों लोग यात्रा करते हैं, और इसके लिए रेलवे को हर बर्थ, हर कोटा और हर सुविधा का ध्यान रखना होता है. ऐसे में अगर आप जल्दी बुकिंग करते हैं और अपने कोटे को सही तरीके से चुनते हैं, तो यात्रा आसान और सुविधाजनक हो सकती है. 

यह भी पढ़ें : ये हैं दुनिया के 10 सबसे महंगे शहर, जहां जीना हर किसी के बस की बात नहीं

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
CEC ज्ञानेश कुमार को मिली Z+ सिक्योरिटी, इसमें कितने जवान होते हैं तैनात?
CEC ज्ञानेश कुमार को मिली Z+ सिक्योरिटी, इसमें कितने जवान होते हैं तैनात?
दिल्ली नहीं आई कोई ट्रेन तो रेलवे को कितना नुकसान, कितना पैसा होगा रिफंड?
दिल्ली नहीं आई कोई ट्रेन तो रेलवे को कितना नुकसान, कितना पैसा होगा रिफंड?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget