एक्सप्लोरर

'पुष्पक विमान राइट ब्रदर्स से भी पुराना', हनुमान जी पर अनुराग ठाकुर के बयान के बाद अब शिवराज चौहान का बड़ा दावा

Shivraj Singh Chouhan on Pushpak Viman: अनुराग ठाकुर के हनुमान को अंतरिक्ष यात्री बताने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने दावा करते हुए कहा कि पुष्पक विमान राइट ब्रदर्स के प्लेन से भी पुराना है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) के 12वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन काल से ही उन्नत तकनीक वाला देश रहा है. चौहान ने दावा किया कि राइट ब्रदर्स से पहले भी भारत के पास पुष्पक विमान था. साथ ही उन्होंने महाभारत काल में ड्रोन और मिसाइलों जैसी तकनीक मौजूद होने की बात कही. 

क्या कहा शिवराज सिंह ने? 

शिवराज ने कहा, ''भारत आज का राष्ट्र नहीं है. यह एक प्राचीन राष्ट्र है, जब दुनिया के राष्ट्रों में सभ्यता नहीं थी, तब यहां वेदो की रचना कर दी गई थी. जब दुनिया अज्ञान के अंधकार से ढकी थी, तब भारत ने ज्ञान का प्रकाश दिया. हमारा विज्ञान और टेक्नोलोजी अत्यंत विकसित थी, तब यहां पुष्पक विमान था जब राइट बंधुओं का अता पता नहीं था. अग्निअस्त्र, वरुणास्त्र , ब्रह्मास्त्र जैसे अस्त्रों का महाभारत में प्रयोग किया गया, ये सारे अस्त्र अपना निशाना हिट करके वापस आ जाते थे. आज मिसाइल, ड्रोन का इस्तेमाल हो रहा है ये तो हम पहले ही कर चुके हैं.''

मैं यहां मामा बनकर आया हूं- शिवराज 

जब चेयरपर्सन प्रो. अरविंद आनंद ने शिवराज सिंह चौहान को मंच पर केंद्रीय मंत्री के तौर पर बुलाया तो चौहान ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं यहां मंत्री बनकर नहीं, मामा बनकर आया हूं.” इसके बाद उन्होंने छात्रों को संबोधित किया और भारत की प्राचीन उन्नत तकनीक पर अपने विचार रखे.

युवाओं से ब्रेन ड्रेन रोकने की अपील 

केंद्रीय मंत्री ने भावुक अपील करते हुए कहा कि भारत के युवाओं को विदेश जाकर काम नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा, “अमेरिका को अमेरिका बनाने वाले अमेरिकी नहीं, बल्कि भारतीय हैं.” शिवराज ने बताया कि सिलिकॉन वैली जैसे टेक्नोलॉजी हब में बड़ी संख्या में भारतीय काम कर रहे हैं. उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपनी प्रतिभा और कौशल का उपयोग भारत की प्रगति और विकास में करें.

भारत की ताकत यहां के युवा हैं: शिवराज सिंह

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश की नींव मजबूत करने के लिए जरूरी है कि भारत के होनहार युवा यहीं अवसर तलाशें और सफलता हासिल करें. उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के लिए युवाओं को विदेश नहीं, बल्कि भारत में ही अपनी ऊर्जा लगानी होगी. भोपाल में IISER के 12वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री ने 423 छात्रों को स्नातक की डिग्री प्रदान की. 

अनुराग ठाकुर ने भगवान हनुमान को बताया था पहला अंतरिक्ष यात्री

इससे पहले बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में अनोखा बयान दिया था. नवोदय विद्यालय में बच्चों से बातचीत के दौरान उन्होंने पूछा कि अंतरिक्ष में जाने वाला पहला व्यक्ति कौन था. बच्चों ने जवाब दिया - नील आर्मस्ट्रांग. इस पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनकी नजर में अंतरिक्ष की पहली यात्रा भगवान हनुमान ने की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget