एक्सप्लोरर

'क्लासेज अटेंड नहीं की फिर भी ले आया तीसरी रैंक', CJI गवई ने दिया सक्सेस का ऐसा मूलमंत्र जो हर किसी को जानना जरूरी

सीजेआई बीआर गवई ने बताया कि उन्होंने लॉ कॉलेज में बहुत कम टाइम क्लासेज अटेंड कीं और वह अटेंडेंस के लिए अपने दोस्तों पर निर्भर रहते थे.

मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई (CJI BR Gavai) ने लॉ कॉलेज की यादें ताजा करते हुए सफलता का एक खास मूलमंत्र दिया है. उन्होंने जो बातें कहीं वो हर किसी को बहुत प्रेरित करेंगी. सीजेआई गवई ने कहा कि परीक्षा परिणाम से किसी की सफलता का स्तर तय नहीं हो सकता है इसलिए उसे बहुत ज्यादा अहमियत नहीं देनी चाहिए. उन्होंने बताया कि पांच साल में वह आधा दर्जन बार ही कॉलेज गए होंगे और फिर भी उन्होंने तीसरी रैंक हासिल की.

गोवा के वीएम सालगावंकर कॉलेज ऑफ लॉ के स्वर्ण जयंती समारोह में सीजेआई बी आर गवई शामिल हुए, जहां उन्होंने सीनियर वकीलों के यहां प्रैक्टिस कर रहे जूनियर लॉर्यस को मिलने वाली कम सैलरी पर बात की और उस पर चिंता जताई. इसी दौरान उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों की भी बात की.

सीजेआई बी आर गवई ने कहा कि जब वह मुंबई और अमरावती के गवर्मेंट लॉ कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे तो वह क्लास अटेंड नहीं करते थे और उनकी अटेंडेंस उनके क्लासमेट लगवाते थे. सीजेआई गवई ने उन दिनों को याद करते हुए कहा, 'जब मैं मुंबई के गवर्मेंट लॉ कॉलेज में पढ़ता था तो हम कॉलेज की दीवार पर बैठते थे और अपनी अटेंडेंस के लिए क्लासमेट पर डिपेंड रहते थे. इसके बाद जब अमरावती के लॉ कॉलेज में गए तो मैं आधा दर्जन भी क्लास में नहीं गया, मेरे दोस्त मेरी अटेंडेंस लगवाते थे, जो बाद में हाईकोर्ट के जज बने. जब रिजल्ट आया तो मेरिट लिस्ट में मेरी तीसरी रैंक थी, जबकि मैं कॉलेज लगभग गया ही नहीं. मैं बस पिछले पांच सालों के पुराने पेपर सोल्व करता था.'

सीजेआई ने कहा कि किसी की क्षमता को जांचने के लिए परीक्षा के परिणामों को बहुत ज्यादा महत्व नहीं दिया जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि उनके कई साथियों ने अच्छी रैंक के बावजूद अलग रास्ता चुना. सीजेआई ने बताया कि जिन्हें पहली रैंक मिली, वह क्रिमिनल लॉयर बने और वह सिर्फ बेल करवाने के लिए विशेषज्ञता रखते हैं. दूसरी रैंक पाने वाले जस्टिस वीएल अचिल्या डिस्ट्रिक्ट जज बने और वह खुद जिनकी तीसरी रैंक आई थी वह पहले वकील और अब देश के मुख्य न्यायाधीश हैं.

सीजेआई गवई ने कहा कि परीक्षा में आपकी क्या रैंक आई है, उसको बहुत ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए, परीक्षा परिणाम तय नहीं करते कि आपके करियर का लेवल क्या होगा, बल्कि आपका डेडिकेशन, हार्डवर्क और प्रतिबद्धता यह तय करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही जंतर-मंतर पर पुलिस का लाठीचार्ज, सोनम वांगचुक की पत्नी-चंद्रशेखर आजाद भी साथ
LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, सोनम वांगचुक की पत्नी-चंद्रशेखर आजाद भी साथ
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
सरकार ने की कॉकरोच जनता पार्टी से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
सरकार ने की CJP से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget