एक्सप्लोरर

दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर का दिख रहा असर, घरों में घुसा पानी, किसानों की भी बढ़ी परेशानी

Yamuna Water Level Danger Mark: हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं और कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं.

हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी अब दिल्ली के निचले इलाकों में तबाही मचा रहा है. यमुना नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि, किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं. सबसे गंभीर स्थिति उन किसानों की है जो खेतों में काम कर रहे थे और अचानक बढ़ते पानी के बीच वहीं फंस गए. 

1/7
यमुना पुस्ता बांध से खेतों की ओर जाने वाले रास्ते भी बहाव में डूब गए हैं. नतीजतन किसान बांध तक लौट नहीं पा रहे किसानों की माने तो अब तक न तो एनडीआरएफ, न डीडीएमए और न ही बाढ़ नियंत्रण विभाग की कोई टीम इलाके में नजर आई है.

2/7
यमुना खादर में खेती करने वाले किसानों ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि बार-बार उन्हें सुरक्षित स्थान दिलाने और राहत शिविर लगाने का वादा किया गया, लेकिन हकीकत यह है कि, न तो कोई अलॉटमेंट किया गया और न ही कैंप लगाए गए. बुराड़ी के प्रधान एन्क्लेव इलाके में किसान खुले आसमान नीचे रहने को मजबूर हैं. उनका आरोप है कि, प्रशासन ने उन्हें पूरी तरह उनके हाल पर छोड़ दिया है.

3/7
यमुना का बढ़ता जलस्तर सिर्फ खेतों तक ही सीमित नहीं है बल्कि, बुराड़ी, संत नगर, जगतपुर, वजीराबाद और मजनू का टीला होते हुए मॉनेस्ट्री इलाका भी बाढ़ से प्रभावित होता हुआ नजर आ रहा है. इन इलाकों के निचले हिस्सों में पानी भरने से लोगों का सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. स्थानीय लोग अब लगातार अधिकारियों की मौजूदगी और तत्काल मदद की मांग कर रहे हैं.

4/7
इसी बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज यमुना बाजार क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया. उन्होंने पानी में उतरकर लोगों से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी हर संभव मदद के लिए तत्पर है. सीएम ने कहा, “सुबह जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचने की आशंका थी, लेकिन यह उससे आगे नहीं बढ़ा, यह राहत की बात है. हमने कंट्रोल रूम से हालात की समीक्षा की है. पानी फिलहाल निचले इलाकों में है और जल्द उतरने की संभावना है. सरकार ने पीने का पानी, भोजन, दवाइयां और सोलर लाइट की व्यवस्था की है.”

5/7
इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुना घाट और उसके आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया था. असीता घाट, छठ घाट और 12 नंबर रेगुलेटर समेत कई स्थानों पर उन्होंने व्यवस्थाओं की जांच की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए.

6/7
केंद्रीय बाढ़ कक्ष की रिपोर्ट बताती है कि, सोमवार सुबह पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 205.79 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान (205.33 मीटर) से ऊपर है. दोपहर को यह मामूली गिरावट के साथ 205.55 मीटर हुआ, लेकिन खतरा टला नहीं है. अधिकारियों के अनुसार, हथिनी कुंड बैराज से हर घंटे करीब 38,361 क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से 68,230 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है.

7/7
विशेषज्ञों का कहना है कि बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली तक पहुंचने में करीब दो दिन लगता है. ऐसे में अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील हैं. यदि पानी का बहाव इसी रफ्तार से जारी रहा, तो राजधानी के और भी निचले इलाके डूब सकते हैं. लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन को तत्काल राहत एवं बचाव अभियान तेज करने की जरूरत है.

दिल्ली NCR फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'

सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?

अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं

'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'

'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक

ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर

'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि

'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी

संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा

BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद

Embed widget