एक्सप्लोरर

एक सेकंड में कितनी दूर जा सकती है हाइपरसोनिक मिसाइल? होश उड़ा देगी इसकी रफ्तार

हाइपरसोनिक मिसाइल जिसकी रफ्तार इतनी तेज है कि यह पलक झपकते ही दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर सकती है. चलिए जानते हैं कि एक सेकंड में कितनी दूर तक जा सकती है ये मिसाइल

भारत ने हाल ही में एक अत्याधुनिक हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया. इसके सफल परीक्षण ने दुनिया भर के रक्षा विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है. हाइपरसोनिक मिसाइल की रफ्तार इतनी तेज है कि यह पलक झपकते ही दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर सकती है. युद्ध के मैदान में ये गेम-चेंजर मानी जाती हैं क्योंकि इन मिसाइलों के हमले से दुश्मनों के बचने की संभावना ना के बराबर होती है तो चलिए जानते हैं कि ये हाइरपरसोनिक मिसाइल एक सेकंड में कितनी दूर जा सकती है? 

होश उड़ा देगी इसकी रफ्तार

हाइपरसोनिक मिसाइलें वे हथियार हैं जो आवाज की रफ्तार से कई गुना तेज उड़ान भरती हैं ध्वनि की गति लगभग 330 मीटर प्रति सेकंड होती है. इसका मतलब है कि हाइपरसोनिक मिसाइल तीन किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से चलती हैं. हाइरपरसोनिक मिसाइलों की स्पीड के कारण इन्हें ट्रैक करके टारगेट करना काफी मुश्किल होता है. इसके अलावा ये कम ऊंचाई पर उड़ती हैं जिसके चलते ज्यादातर सिस्टम या रडार इसे ट्रैक नहीं कर पाते.

क्या है खासियत

हाइपरसोनिक मिसाइलों की खासियत सिर्फ गति नहीं है. ये मिसाइलें उड़ान के दौरान दिशा बदल सकती हैं जिससे इन्हें रडार से ट्रैक करना और रोकना लगभग असंभव हो जाता है. भारत ने 16 नवंबर 2024 को अपनी पहली लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया जिसकी रेंज 1,500 किमी से अधिक है. यह मिसाइल हवा, पानी और जमीन तीनों जगहों से दुश्मन पर हमला कर सकती है. यह मिसाइल मैक 8 की गति से उड़ती है, जो एक सेकंड में 3 किमी से अधिक की दूरी तय करती है.

भारत भी इस समूह मेंं शामिल

बता दें कि दुनिया में केवल चार देशों ही हैं जिन्होंने हाइपरसोनिक मिसाइलों का परीक्षण किया है. इसमें भारत, रूस, अमेरिका और चीन शामिल हैं. हाइपरसोनिक मिसाइल की यह रफ्तार और ताकत वाकई होश उड़ाने वाली है. ये मिसाइलें इतनी तेज हैं कि चंद सेकंड में दुश्मन के घर में तबाही मचा सकती हैं. ये मिसाइलें पारंपरिक और परमाणु हथियार ले जा सकती हैं जिससे इनकी मारक क्षमता और भी खतरनाक हो जाती है.

इसे भी पढ़ें-भारत को डेड इकोनॉमी बताने वाले ट्रंप का यहां करोड़ों का कारोबार, जानें भारत से हर महीने कितनी कमाई करते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget