एक्सप्लोरर

Ardhkuwari Landslide: कटरा के अर्धकुंवारी में लैंडस्लाइड से पांच लोगों की मौत, कई दबे, सेना भी रेस्क्यू में शामिल

Ardhkuwari Landslid News: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कहा कि लैंडस्लाइड की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है.

कटरा के अर्धकुंवारी में लैंडस्लाइड से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मंगलवार (26 अगस्त) को इसकी जानकारी दी. बोर्ड ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में 14 लोग घायल भी हुए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और इसमें भारतीय सेना भी शामिल है. कई लोगों के दबे होने की आशंका है. बता दें कि खराब मौसम की मार की वजह से माता वैष्णो देवी की यात्रा को स्थगित किया जा चुका है. कटरा के एसडीएम कटरा पीयूष दतोत्रा ने बताया कि इंद्रप्रस्थ के पास एक लैंडस्लाइड हुई. सीएचसी कटरा में पांच डेड बॉडी आई हैं. 10-11 लोगों के घायल होने की खबर है. 

हादसे के तुरंत बाद शुरू हुआ रेस्क्यू

यह घटना उस समय हुई जब श्रद्धालुओं का एक समूह वैष्णो देवी भवन की ओर बढ़ रहा था. हादसे के तुरंत बाद बचाव दल, एनडीआरएफ, श्राइन बोर्ड के कर्मचारी और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया.

मंगलवार दोपहर को लैंडस्लाइड

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के कारण रियासी जिले के त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर मंगलवार दोपहर लैंडस्लाइड हुआ है. जिला प्रशासन और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए है.

पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की संभावना- मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार, हाल के दिनों में हुई भारी बारिश की वजह से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की संभावना पहले से बनी हुई थी. प्रशासन ने पहले ही तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी के साथ यात्रा करने की सलाह दी थी. फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

डोडा जिले में चार लोगों की मौत

दूसरी ओर मंगलवार को ही जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण जम्मू संभाग में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई.अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले में लगातार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि, दो अन्य की मौत की जानकारी भी मिली है.

Input By : IANS

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
'सिर्फ राज्य का दर्जा नहीं...', नेशनल कॉन्फ्रेंस के आंदोलन को लेकर मीरवाइज ने रखी बड़ी मांग
'सिर्फ राज्य का दर्जा नहीं...', नेशनल कॉन्फ्रेंस के आंदोलन को लेकर मीरवाइज ने रखी बड़ी मांग
Amarnath Yatra: 7 दिन में 1.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, LG मनोज सिन्हा ने लिया जायजा
7 दिन में 1.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, LG मनोज सिन्हा ने लिया जायजा
जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता
जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget