एक्सप्लोरर

कहीं मुंह में रखा बम तो कहीं लाश के कर दिए टुकड़े... महिलाओं को मारने के कैसे तरीके इजाद कर रहे आरोपी

भारत में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं. कहीं प्रेमी ने गर्भवती पत्नी की लाश टुकड़ों में बांटी तो कहीं महिला को मुंह में बम रखकर मार डाला. ऐसे जघन्य हत्याकांडों ने देश को हिला दिया है.

भारत में महिलाओं के खिलाफ अपराध अब सिर्फ बढ़ ही नहीं रहे बल्कि उनके तरीके भी खौफनाक और हैरान करने वाले होते जा रहे हैं. कुछ साल पहले तक हत्या का मतलब गला दबाना, जहर देना या जालना समझा जाता था. अब आरोपी ऐसी-ऐसी वीभत्स साज‍िशें से रच रहे हैं जिनके बारे में सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. कहीं आरोपी ने महिला के मुंह में बम ठूंसकर उसे उड़ाया तो कहीं लाश के टुकड़े-टुकड़े कर बैग में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया.

यह घटनाएं केवल किसी शहर या राज्य तक सीमित नहीं है. दिल्ली से लेकर हैदराबाद और मैसूर से ग्रेटर नोएडा तक महिलाएं ऐसे-ऐसे अपराधों का शिकार हो रही है, जो हमारी सामाजिक संवेदनाओं को झकझोरते हैं. हर नया केस महिलाओं के खिलाफ हिंसा की एक नई और और भी डरावनी तस्वीर पेश करता है. 

मैसूर का हैरान करने वाला केस

कर्नाटक के मैसूर जिले के सलीग्राम तालुक में एक 20 वर्षीय विवाहित महिला की हत्या ने पुलिस को सन्‍न कर दिया. आरोपी सिध्‍दराजू ने महिला दर्शिता को मंदिर ले जाने के बहाने लॉज बुलाया और वहां कथित तौर पर उसके मुंह में विस्फोटक डालकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस को शक है कि आरोपी ने बिजली के तार का इस्तेमाल करके उसके मुंह में करंट दौड़ाया. बताया जा रहा था कि वह महिला 2 साल के बच्चे की मां भी थी जिसकी निर्मम हत्या कर दी गई. 

श्रद्धा वॉल्‍कर हत्याकांड 

दिल्ली में 2022 में हुए श्रद्धा वॉल्‍कर मर्डर केस ने पूरे देश को झकजोर  दिया था. आफताब पूनावाला ने अपनी लिवइन पार्टनर श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिए थे. इसके बाद उन्हें कई दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में वह फेंकता रहा. 

ग्रेटर नोएडा की निक्की भाटी की दर्दनाक मौत 

कुछ ही दिन पहले ग्रेटर नोएडा की 26 वर्षीय निक्की भाटी को उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जिंदा जला दिया. निक्की की बहन कंचन ने पूरी घटना का वीडियो बनाया जिसमें निक्की को बालों से घसीटते और फिर आग के हवाले करते देखा गया. ‌निक्की पिछले काफी समय से उत्पीड़न जेल रही थी.

गुरुग्राम का ट्रॉली बैग मर्डर केस

गुरुग्राम में एक महिला की हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में डालकर फेंक दिया गया. पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा जिन्होंने बताया कि पैसों को लेकर विवाद के बाद महिला का गला दबाकर हत्या कर दी गई और लाश को काले रंग के बैग में डालकर सड़क किनारे छोड़ दिया गया. 

हैदराबाद की गर्भवती महिला का कत्ल 

हैदराबाद में 5 माह की गर्भवती महिला की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को टुकड़ों में काटकर अलग-अलग प्लास्टिक बैग में भरकर नदी में फेंक दिया. बाद में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

नरेला में प्रेमिका को धक्का 

दिल्ली के नरेला इलाके में दीपक नमक इंजीनियर ने अपनी प्रेमिका साधना को छठी मंजिल से धक्का दे दिया. साधना की मौके पर मौत हो गई. दोनों क बीच बहस इस बात को लेकर हुई थी कि दीपक किसी और लड़की से शादी करने वाला था. 

बढ़ते अपराध और डेटा की तस्वीर 

ऐसे क्रूर अपराध कोई इक्का-दुक्का घटनाएं नहीं है. राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो एनसीआरबी की रिपोर्ट क्राइम इन इंडिया 2022 के अनुसार देश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के 4,45,256 मामले दर्ज हुए यानी हर घंटे करीब 51 एफआईआर. इनमें से सबसे ज्यादा मामले पति या ससुराल वालों की ओर से क्रूरता के 31.4% मामले दर्ज हुए हैं. वहीं अपहरण के 19.2%, छेड़छाड़ के 18.7% और बलात्कार के 7.1% मामले दर्ज हुए. दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर सबसे ज्यादा रही जबकि कुल केसों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश शीर्ष पर रहे.

ये भी पढ़ें-CRPF सिक्योरिटी से कितना मजबूत होता है Z+ सुरक्षा कवच, दोनों में कितना अंतर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव
Can India Help PoK Protest: क्या भारत से मदद मांग सकते हैं POK के प्रदर्शनकारी, क्या हैं इसके नियम?
क्या भारत से मदद मांग सकते हैं POK के प्रदर्शनकारी, क्या हैं इसके नियम?
3 Percent DA Increase: 30000 सैलरी वालों को कितना मिलेगा DA, इस रकम में क्या खरीद सकते हैं आप?
30000 सैलरी वालों को कितना मिलेगा DA, इस रकम में क्या खरीद सकते हैं आप?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget