एक्सप्लोरर

कहां लापता हो गए पाकिस्तान के ये 11 क्रिकेटर? दुनिया में कहीं भी क्रिकेट खेलते नहीं दिखते

पाकिस्तान ने क्रिकेट को बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे, जो कुछ समय के लिए पाकिस्तानी जर्सी में नजर आए और फिर कहीं गायब हो गए.

एशिया कप के लिए पाकिस्तानी स्क्वाड में 17 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिसमें से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का नाम गायब है. दरअसल यहां हम एशिया कप नहीं बल्कि पाकिस्तान के लिए खेल चुके उन 11 खिलाड़ियों पर चर्चा करने वाले हैं, जो कुछ समय के लिए आए लेकिन बाद में क्रिकेट जगत की आंखों से कहीं ओझल हो गए. कुछ ऐसे भी प्लेयर हैं, जिनका लंबे अरसे से किसी ने नाम तक नहीं सुना है कि वे आखिर अब क्या कर रहे हैं.

कामरान अकमल के भाई

आप सब कामरान अकमल और उनके भाई उमर अकमल से अच्छी तरह वाकिफ होंगे, लेकिन यहां बात उनके तीसरे भाई अदनान अकमल की हो रही है. अदनान ने पाकिस्तान के लिए 21 टेस्ट और पांच ODI मैच खेले, जिनमें उन्होंने कुल 600 से ज्यादा रन बनाए. 2010 में डेब्यू किया, 2014 में पाक टीम के लिए आखिरी मैच खेलने के बाद वो कहीं गायब हो गए.

एक नाम अब्दुर रउफ का भी है, जो पाकिस्तान टीम में सिर्फ 7 इंटरनेशनल मैचों के लिए आए. वो तेज गेंदबाजी किया करते थे, उन्होंने 3 टेस्ट मैचों में 6 विकेट और चार वनडे मैचों में 8 विकेट लिए. ये 2008-2009 की बात थी, दिसंबर 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद वो कहां गायब हो गए, कोई नहीं जानता.

खिलाड़ी जो 10 मैचों भी नहीं खेले

साल 2011 तक टी20 क्रिकेट जोर पकड़ चुका था. इसी बीच रमीज राजा जूनियर आए, जो सिर्फ 2 टी20 मैच खेलकर गायब हो गए. सलामी बल्लेबाज मुख्तार अहमद सिर्फ 6टी20 मैचों के लिए पाकिस्तानी जर्सी में दिखे, जिनमें वो सिर्फ 192 रन बना पाए. साद अली टीम में आए और आते ही कहीं गुम भी हो गए, उन्होंने पाक टीम के लिए सिर्फ 2 ODI खेले.

रमीज राजा जूनियर की तरह पाक टीम में इमरान खान जूनियर भी आया. बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करने वाले इमरान खान जूनियर ने 3 टी20 मैचों में सिर्फ 2 विकेट लिए. ऑलराउंडर मोहम्मद खलील ने 2004-2005 के समय में पाकिस्तान के लिए 2 टेस्ट और 3 वनडे खेले, लेकिन बेकार प्रदर्शन की वजह से ऐसे ड्रॉप हुए कि कभी वापसी ही नहीं कर पाए. विकेटकीपर बैट्समैन मोहम्मद सलमान 2 टेस्ट और 7 वनडे मैचों के लिए पाक जर्सी में दिखे, लेकिन नवंबर 2011 के बाद कभी पाकिस्तान के लिए मैच नहीं खेले.

शाहीन अफरीदी के बड़े भाई

बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहीन अफरीदी के बड़े भाई रियाज अफरीदी भी पाकिस्तान की नेशनल क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके हैं. वो सिर्फ एक टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने 9 रन बनाए और 2 विकेट लिए. उनके अलावा असद अली सिर्फ 4 महीनों के लिए पाक टीम में आए और ड्रॉप होने के बाद कभी वापस ही नहीं आए. बाएं हाथ के फास्ट बॉलर वकास मकसूद का जिस दिन पाक टीम में डेब्यू हुआ, उसी दिन करियर खत्म भी हो गए, क्योंकि एक टी20 मैच के बाद उनकी कभी वापसी नहीं हुई.

यह भी पढ़ें:

'इंशाअल्लाह...', पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज ने भारत से मैच को लेकर किया बड़ा दावा; वीडियो हुआ वायरल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया ने पाकिस्तान की खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, 8 मैचों से सिलसिला जारी
टीम इंडिया ने पाकिस्तान की खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, 8 मैचों से सिलसिला जारी
भारत ने 15वीं बार बजाई पाकिस्तान की बैंड, इस दफा 8.4 ओवर में जीता मैच
भारत ने 15वीं बार बजाई पाकिस्तान की बैंड, इस दफा 8.4 ओवर में जीता मैच
पाकिस्तान की बत्ती गुल, भारत को दिया सिर्फ 56 रन का लक्ष्य; बना शर्मनाक रिकॉर्ड
पाकिस्तान की बत्ती गुल, भारत को दिया सिर्फ 56 रन का लक्ष्य; बना शर्मनाक रिकॉर्ड
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget