एक्सप्लोरर

राजस्थान: सुखजिंद सिंह रंधावा ने केंद्र पर बाेला हमला, बोले- 'पहले वोटर तय करते थे सरकार और अब...'

Jodhpur News: राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने भजनलाल शर्मा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा और केंद्र की मोदी सरकार पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए.

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा दिल्ली से जोधपुर पहुंचे. एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. मीडिया से बातचीत के दौरान रंधावा ने राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला, वहीं केंद्र की मोदी सरकार पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए.

रंधावा ने कहा कि “मोदी सरकार वोट चोरी से ही बनी है. हमें लगता है कि राजस्थान में भी मूड चोरी से ही सरकार बनी है. पहले वोटर तय करते थे कि किसकी सरकार बनेगी, लेकिन अब पार्टी तय करती है कि कौन वोट डालेगा.”

महाराष्ट्र में एक करोड़ फर्जी वोट पाए गए- रंधावा

उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में लगभग एक करोड़ फर्जी वोटर पाए गए, वहीं बिहार व अन्य राज्यों में भी वोट काटे गए. रंधावा ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र के लिए लड़ रही है जबकि भाजपा चाहती है कि वोट उसी को दिया जाए जिसे वह तय करे. उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए और कहा कि “पहली बार ऐसा चुनाव आयोग है जो एफिडेविट मांगता है, मरे हुए लोगों के वोट जोड़ता है और जिंदा लोगों के नाम काट देता है.

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए, कहा कि जब पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई हुई तो पूरा देश एकजुट था, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस संदेश नहीं दिया गया. पुलवामा में जिस तरह से आतंकियों ने हमला किया था और जिस तरह से गोलियां मारी थी उनकी फोटो सामने आई थी उसी तरह से हमने जब उन आतंकवादियों को मारा उसे समय भी उनकी फोटो सामने आनी चाहिए थी.

पुलवामा जैसे आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब बेकसूरों की जान जाती है तो सरकार को तुरंत जवाब देना चाहिए ताकि दुनिया को यह संदेश जाए कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कड़ा कदम उठाता है.

उपराष्ट्रपति चुनाव पर क्या कहा?

इसके बाद उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर रंधावा ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ने जस्टिस को उम्मीदवार बनाया है. “जज वह होता है जिसे भगवान के बाद न्याय के लिए सबसे ऊपर माना जाता है. उन्होंने सरकार के खिलाफ कई बार आवाज उठाई, लेकिन कांग्रेस ने कभी उनकी आलोचना नहीं की.”

पार्टी छोड़ने और आने वालों को साफ संदेश

रंधावा ने बिहार में राहुल गांधी की वोट चोरी यात्रा का समर्थन करते हुए कहा कि यह आंदोलन सिर्फ बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था की लड़ाई नहीं है बल्कि सबसे पहले वोट चोरी रोकने की लड़ाई है. “जब तक वोट चोरी रुक नहीं जाएगी, तब तक कोई भी सुधार संभव नहीं है. आज हिंदुस्तान ही नहीं, पूरी दुनिया में वोट चोरी को लेकर चर्चा हो रही है.”

कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं पर रंधावा ने कहा कि पार्टी का सिद्धांत “आया राम, गया राम” नहीं है. जो नेता कांग्रेस छोड़कर गए हैं उन्हें छह साल बाद ही टिकट पर विचार किया जाएगा और तभी जब उनका काम संतोषजनक होगा.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget