एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार से लेकर PM मोदी और तेजस्वी यादव तक… प्रशांत किशोर ने सबको क्यों लपेटा?

Prashant Kishor: 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत प्रशांत किशोर बेतिया पहुंचे थे. पीके ने कहा कि जन सुराज के प्रयास से अभी ही पेंशन बढ़ गई, मानदेय बढ़ गया, अभी शुरुआत है, आगे देखिए क्या-क्या होता है.

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव तक को एक साथ लपेटा है. 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत मंगलवार (26 अगस्त, 2025) को प्रशांत किशोर बेतिया पहुंचे थे. उन्होंने बेतिया के बड़ा रमना ऑडिटोरियम में जन सुराज के मुस्लिम साथियों को संबोधित किया. कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत की. 

प्रशांत किशोर ने बिहार की नई औद्योगिक नीति पर कसा कसते हुए कहा कि 20 साल तक मुख्यमंत्री रहने के बाद चुनाव के पहले इस तरह की नीति की घोषणा दिखाता है कि आपने कुछ नहीं किया है. यह जन सुराज का डर है कि अब पीएम मोदी और तेजस्वी यादव भी पलायन की चर्चा कर रहे हैं. 

पीके ने कहा कि जन सुराज के प्रयास से अभी ही पेंशन बढ़ गई, मानदेय बढ़ गया, अभी शुरुआत है, आगे देखिए क्या-क्या होता है. उन्होंने कहा कि जन सुराज की व्यवस्था बनी तो छठ के बाद बिहार का कोई युवा 10-12 हजार रुपये के लिए बाहर नहीं जाएगा.

'हर वर्ग पर लाठियां चलाई… अब जनता की बारी'

दूसरी ओर बीते सोमवार की शाम पटना के अटल पथ पर आक्रोशित लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की गाड़ी पर पथराव कर दिया था. इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले तीन साल में नीतीश सरकार के लोगों ने पटना की सड़कों पर बिहार के हर वर्ग पर लाठियां चलाई हैं. अब जनता की बारी है. जब यह लोग गांवों में जाएंगे तो लोग इन्हें दौड़ाकर मारेंगे. अब कई नेताओं की हिम्मत नहीं है कि लोगों से वोट मांगने जाएं क्योंकि इन्हीं के बेटों पर आपने लाठियां चलवाई हैं.

मंगलवार को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक के बाद यह खबर सामने आई कि बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और विजय सिन्हा के बीच विवाद हो गया. इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि इन लोगों के आचार-विचार का कोई ठीक नहीं है. इनके बीच सिर्फ लूट की लड़ाई है कि कौन ज्यादा लूटेगा. बिहार के सर्वदलीय नेता अशोक चौधरी जनता के पैसे से अपनी सांसद बेटी के साथ हेलीकॉप्टर पर घूमकर चुनावी प्रचार कर रहे हैं. कोई नहीं पूछ रहा है कि जिस योजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री कर चुके हैं उसका फिर से उद्घाटन करने ये सरकारी खर्च पर क्यों जा रहे हैं?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget