एक्सप्लोरर

रणबीर-आलिया के नए घर का वीडियो वायरल, एक्ट्रेस बोलीं- 'पर्सनल स्पेस में ना घुसे, तुरंत डिलीट करें'

Alia Bhatt Slams On Sharing Home Visuals: आलिया भट्ट बिना इजाजत के उनके अंडर कंस्ट्रक्शन घर का वीडियो बनाने वालों पर भड़क गई हैं. उन्होंने विजुअल्स शेयर करने वालों से इसे डिलीट करने की अपील भी की है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई में एक नया घर बना रहे हैं जिसकी कीमत 250 करोड़ रुपए बताई जा रही है. हाल ही में इस अंडर कंस्ट्रक्शन घर की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई थीं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं. अब आलिया भट्ट बिना परमिशन लिए उनके अंडर कंस्ट्रक्शन घर को रिकॉर्ड करने वालों पर भड़क गई हैं. 

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उनके घर की तस्वीरें और वीडियो बनाने वालों को खरी-खोटी सुनाई है. एक्ट्रेस ने इसे प्राइवेसी का उल्लंघन करना बताया है. इसके साथ ही आलिया ने अपील की है कि जिस किसी ने भी उनके नए घर के विजुअल्स शेयर किए हैं, तुरंत डिलीट कर दें.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)


'ये एक सीरियस सिक्योरिटी का इशू है'

आलिया भट्ट ने पोस्ट में लिखा- 'मैं समझती हूं कि मुंबई जैसे शहर में जगह सीमित है. कभी-कभी आपकी खिड़की से किसी और के घर का नजारा दिखता है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि किसी को प्राइवेट घरों की वीडियो बनाने और उन्हें ऑनलाइन डालने का राइट है. हमारे अंडर कंस्ट्रक्शन घर का एक वीडियो हमारी जानकारी या सहमति के बिना, कई पब्लिकेशन्स ने रिकॉर्ड और पब्लिश किया है. ये साफ तौर पर प्राइवेसी का उल्लंघन और ये एक सीरियस सिक्योरिटी का इशू है.'

'किसी के पर्सनल स्पेस का वीडियो बनाना कंटेंट नहीं है'
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- 'बिना परमिशन के किसी के पर्सनल स्पेस का वीडियो बनाना या उसकी तस्वीरें लेना कंटेंट नहीं है. ये एक उल्लंघन है. इसे कभी भी नॉर्मल नहीं माना जाना चाहिए. जरा सोचिए, क्या आप अपने घर के अंदर के वीडियो को बिना आपकी जानकारी के पब्लिकली शेयर किया जाना बर्दाश्त करेंगे? हममें से कोई भी ऐसा नहीं करेगा.'

आलिया भट्ट ने की रिक्वेस्ट
आखिर में आलिया ने कहा- 'एक विनम्र लेकिन सख्त अपील है कि अगर आपको ऑनलाइन ऐसा कोई कंटेंट मिलता है, तो प्लीज उसे फॉरवर्ड या शेयर न करें. और मीडिया के हमारे उन दोस्तों से, जिन्होंने ये तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं, मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि इन्हें तुरंत हटा दें. थैंक्यू.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tumbadchi Manjula Closing BO: 6 करोड़ के बजट में बनी ये हॉरर कॉमेडी मराठी फिल्म हुई सुपरहिट, कमाया 172.66 परसेंट प्रॉफिट
6 करोड़ के बजट में बनी ये हॉरर कॉमेडी मराठी फिल्म हुई सुपरहिट, कमाया 172.66 परसेंट प्रॉफिट
Dhamaal 4 BO Day 5 Live Updates: मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 10 बजे तक 83 करोड़ के हुई पार
मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 10 बजे तक 83 करोड़ के हुई पार
'वेलकम 3' के लिए सालों बाद कैसे साथ आए अक्षय कुमार और रवीना टंडन? डायरेक्टर अहमद खान ने खोला राज
'वेलकम 3' के लिए सालों बाद कैसे साथ आए अक्षय कुमार और रवीना टंडन? डायरेक्टर अहमद खान ने खोला राज
बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर तूफान लाने वाले हैं कार्तिक आर्यन, 'भूल भुलैया 4' को लेकर प्लानिंग शुरू
बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर तूफान लाने वाले हैं कार्तिक आर्यन, 'भूल भुलैया 4' को लेकर प्लानिंग शुरू

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget