एक्सप्लोरर

किस कॉलेज से सुधा मूर्ति ने की थी पढ़ाई-लिखाई? हैरान कर देने वाला है कॉलेज लाइफ का ये किस्सा

बचपन से पढ़ाई में अव्वल रहीं सुधा मूर्ति अपने कॉलेज की पहली महिला इंजीनियरिंग छात्रा बनीं और बाद में टेल्को में पहली महिला इंजीनियर के रूप में इतिहास रच दिया.

इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और राज्यसभा की सदस्य सुधा मूर्ति किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. उनका जीवन न सिर्फ प्रेरणादायक है बल्कि महिलाओं के लिए एक मिसाल भी है. शिक्षा, सामाजिक कार्य और परोपकार के क्षेत्र में उन्होंने जो काम किया है, उसकी गूंज पूरे देश में है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुधा मूर्ति कॉलेज के दिनों से ही अपने साहस और लगन की वजह से चर्चाओं में रही हैं? उनकी पढ़ाई-लिखाई और कॉलेज लाइफ की कहानियां हर किसी को चौंका देती हैं.

सुधा मूर्ति का जन्म कर्नाटक में हुआ था. बचपन से ही वह पढ़ाई में तेज रहीं और परिवार ने हमेशा उनकी शिक्षा पर जोर दिया. उन्होंने B.V.B कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, हुबली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई की पढ़ाई पूरी की. यह वही दौर था जब इंजीनियरिंग कॉलेजों में लड़कियों का दाखिला मिलना आसान नहीं था. सुधा मूर्ति ने इस मुश्किल को तोड़ते हुए इतिहास रचा और अपने कॉलेज की पहली महिला छात्रा बनीं. उस वक्त कॉलेज में लगभग 150 छात्र थे और अकेली सुधा मूर्ति ने लड़कों के बीच अपनी मेहनत और लगन से जगह बनाई.

गोल्ड मेडल से सम्मानित

पढ़ाई के दौरान सुधा मूर्ति ने हर परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया. उनकी मेहनत और काबिलियत देखकर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में कर्नाटक के मुख्यमंत्री देवराज उर्स ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया. यह सम्मान उनके लिए सिर्फ एक मेडल नहीं बल्कि आने वाले सफर की प्रेरणा बन गया.

यह भी पढ़ें :  27 अगस्त को है गणेश चतुर्थी, जानें किस राज्य में रहेगी छुट्टी और कहां नहीं?

टेल्को में पहली महिला इंजीनियर

पढ़ाई पूरी करने के बाद सुधा मूर्ति ने नौकरी की तलाश शुरू की. उस दौर में लड़कियों को तकनीकी नौकरियों में मौका कम मिलता था. लेकिन सुधा मूर्ति ने हार नहीं मानी और भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी टेल्को (आज की टाटा मोटर्स) में नौकरी पाई. यही नहीं, वह टेल्को की पहली महिला इंजीनियर बनीं. इस कामयाबी ने महिलाओं के लिए नए दरवाजे खोले और साबित किया कि अगर हिम्मत और मेहनत हो तो कोई भी क्षेत्र लड़कियों के लिए बंद नहीं रह सकता.

इंफोसिस की शुरुआत में निभाई अहम भूमिका

सुधा मूर्ति की शादी देश के मशहूर उद्योगपति नारायण मूर्ति से हुई. नारायण मूर्ति जब इंफोसिस शुरू करने का सपना देख रहे थे, तब उन्होंने अपनी पत्नी से दस हजार रुपये उधार लिए. सुधा मूर्ति ने न सिर्फ आर्थिक मदद की बल्कि पूरे सफर में अपने पति का साथ दिया. आज इंफोसिस दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में गिनी जाती है.

यह भी पढ़ें: CISF की पहली पूर्ण महिला कमांडो यूनिट में कैसे मिलती है नौकरी? जान लें सैलरी से लेकर पोस्ट तक के बारे में सबकुछ

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Army Recruitment 2026: महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
Government School Report : देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे
देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget