एक्सप्लोरर

GST कटौती को लेकर दुविधा, डीलर्स और ग्राहक परेशान, FADA ने सरकार से कर दी ये बड़ी मांग

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में GST कटौती को लेकर असमंजस बनी हुई है. ग्राहक बुकिंग रोक रहे हैं और डीलर्स पर दबाव बढ़ रहा है. ऐसे में FADA ने सरकार से गुहार लगाई है. आइए विस्तार से जानते हैं.

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने सरकार से गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) का नया स्ट्रक्चर जल्दी लागू करने की अपील की है. उनका कहना है कि GST को लेकर बनी अनिश्चितता कार और टू-व्हीलर की बिक्री पर असर डाल रही है. सितंबर 2025 की शुरुआत में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली GST परिषद की बैठक में टू-स्लैब टैक्स सिस्टम पर फैसला लिया जाएगा. अगर कारों पर टैक्स 28% से घटकर 18% हो जाता है तो ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी.

डीलर्स और ग्राहकों की दुविधा

  • रिपोर्ट के मुताबिक, FADA ने वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर कहा है कि GST कटौती की घोषणा ने डीलर्स को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है. त्योहारी सीजन से पहले स्टॉक बढ़ाया जा रहा है, लेकिन ग्राहक खरीदारी टाल रहे हैं और नई टैक्स दरों पर सवाल पूछ रहे हैं. इससे डर है कि इस बार फेस्टिव सीजन में सेल्स उम्मीद से कम रह सकती है.

FADA की सरकार से मांग

  • FADA ने कहा कि GST परिषद की बैठक जल्दी की जाए ताकि त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही नई व्यवस्था लागू हो सके. साथ ही बैंकों और NBFCs से किस्त भुगतान की अवधि 30 से बढ़ाकर 45 दिन करने की मांग की गई है, जिससे डीलर्स पर वित्तीय दबाव कम हो. इसके अलावा उपकर क्रेडिट के इस्तेमाल को लेकर भी स्पष्टता मांगी गई है.

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर टैक्स का बोझ

  • वर्तमान में GST चार स्लैब ( 5%, 12%, 18% और 28% ) में है. ऑटोमोबाइल पर सबसे ज्यादा 28% टैक्स लगता है और इसके साथ 1% से 22% तक का सेस भी जुड़ जाता है. छोटे पेट्रोल कारों पर कुल टैक्स बोझ लगभग 29% होता है, जबकि SUVs पर यह 50% तक पहुंच जाता है. इसके मुकाबले इलेक्ट्रिक वाहनों पर सिर्फ 5% GST लगता है. FADA का मानना है कि अगर GST कटौती तुरंत लागू हो जाती है तो त्योहारी सीजन में बाजार फिर से रफ्तार पकड़ लेगा. इससे न सिर्फ ग्राहकों को फायदा होगा बल्कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को भी नई ताकत मिलेगी.

ये भी पढ़ें: फुल टैंक में दौड़ेगी 700 KM, 60 हजार से कम वाली इस बाइक की खूब हो रही सेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget