एक्सप्लोरर

RJ महवश की टीम CLT10 के फाइनल में हारी, खिताबी भिड़ंत में Super Sonic ने 10 विकेट से रौंदा

CLT10 Final: आरजे महवश की टीम CLT10 का फाइनल हार गई है. महवश की टीम सुप्रीम स्ट्राइकर्स को फाइनल में सुपर सॉनिक के खिलाफ 10 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है.

आरजे महवश की टीम CLT10 का फाइनल हार गई है. महवश की टीम सुप्रीम स्ट्राइकर्स को फाइनल में सुपर सॉनिक के खिलाफ 10 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. सुप्रीम स्ट्राइकर्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 105 रन बनाए थे, जिसके जवाब में सुपर सॉनिक ने बिना विकेट गंवाए 34 गेंदों में ही पूरा मैच खत्म कर दिया. यह टूर्नामेंट 22 अगस्त-24 अगस्त तक खेला गया, जिसमें कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया था.

RJ महवश की टीम ने पहले बैटिंग की

आरजे महवश की टीम, सुप्रीम स्ट्राइकर्स पहले बैटिंग करने आई. कप्तान शॉन मार्श रिटायर्ड आउट होकर मैदान से बाहर चले गए थे, जिन्होंने 18 रन बनाए. टीम का हाल इतना बुरा था कि 30 रन पर 3 विकेट गिर चुके थे. पांचवें क्रम पर उज्जवल बैटिंग करने आए, जिन्होंने स्ट्राइकर्स की लाज बचाते हुए 30 गेंद में 59 रनों की पारी खेली. उज्जवल ने इस पारी में एक चौका और 8 छक्के लगाए. उनके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज स्ट्राइकर्स के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाया. इस तरह स्ट्राइकर्स ने 7 विकेट खोकर कुल 105 रनों का स्कोर खड़ा किया.

सिर्फ 34 गेंद में खत्म हुआ मैच

सुपर सॉनिक को 60 गेंदों में 106 रन बनाने थे. पहले 2 ओवरों में सुप्रीम स्ट्राइकर्स के गेंदबाजों की हवा खराब टाइट हो गई होगी. पहले ओवर में ड्वेन स्मिथ की कप्तानी वाली सुपर सॉनिक ने 19 रन कूटे और उससे अगले ही ओवर में 21 रन आए. दो ओवर में 40 रन बन चुके थे, लेकिन तीसरे ओवर में शिवम ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 5 रन दिए.

शिवम के कसे हुए ओवर के बाद चौथे ही ओवर में शिब्बू नाम के गेंदबाज ने 10 गेंद का ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने 22 रन लुटाए. इस ओवर में उन्होंने 3 वाइड, एक नो बॉल और तीन छक्के खाए. बाकी काम शिवम ने अपने अगले ओवर में करवा दिया, जिसमें वो चार सिक्स यानी 24 रन लुटा बैठे. 5 ओवरों में स्कोर 91/0 पहुंच गया था. रमीस ने छठे ओवर में 2 छक्के और एक चौका लगाकर सुपर सॉनिक की खिताबी जीत सुनिश्चित की.

यह भी पढ़ें:

श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम में और बाबर आजम को पाकिस्तान टीम में मिलेगी जगह? एशिया कप टीम में बदलाव संभव

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget