एक्सप्लोरर

'पीर पंजाल, राजौरी से चत्रु, वधावन', पहलगाम में कहां से घुसे आतंकी, सामने आया रूटमैट

Jammu Kashmir Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों ने पीर पंजाल की पहाड़ियों से भारत में दाखिल होकर राजौरी, चत्रु, वधावन होते हुए पहलगाम तक का सफर तय किया.

Pahalgam Terror Attack: खुफिया एजेंसियों की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों ने पीर पंजाल की पहाड़ियों से भारत में दाखिल होने के बाद, राजौरी से चत्रु, फिर वधावन होते हुए पहलगाम तक का सफर तय किया.

यह इलाका रियासी और उधमपुर जिले के पास आता है, जहां गुज्जर और बकरवाल समुदाय की बड़ी आबादी है. इस रास्ते का चुनाव आतंकियों ने शायद इसलिए किया ताकि वे आम लोगों की आड़ में छिपकर सफर कर सकें और किसी को शक न हो.

भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर सुरक्षा कड़ी

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और विभिन्न खुफिया एजेंसियों ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है. क्षेत्र में आतंकवादियों की आवाजाही रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को लोगों को सीमा पार करने की अनुमति देने से पहले उनकी पहचान की पड़ताल करने के लिए कहा गया है.

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेंद्र मीना ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और राष्ट्र विरोधी तत्वों की घुसपैठ को रोकने के लिये एसएसबी ने नेपाल जाने वाले प्रत्येक मार्ग पर क्लोज सर्किट कैमरे और ड्रोन कैमरे लगाए हैं. उन्होंने बताया कि ये कैमरे मुख्य सड़कों के अलावा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) चौकियों पर भी लगाए गए हैं.

पुलिस अधीक्षक ने दी ये बड़ी जानकारी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नेपाल की खुली सीमा सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती है. मित्र राष्ट्र होने के कारण यहां रोजाना अनेक लोग सीमा पार करते हैं और राष्ट्र विरोधी तत्व इसका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं. सोमेंद्र ने बताया कि नेपाली सुरक्षा एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है, ताकि कोई राष्ट्र विरोधी तत्व भारतीय सीमा में घुसपैठ न कर सके. सुरक्षा एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं और महाराजगंज में नेपाल सीमा पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

उन्होंने बताया कि एसएसबी और पुलिस सीमा से सटे भीड़भाड़ वाले इलाकों और ढाबों पर संदिग्ध लोगों की जांच कर रही है. इसके साथ ही डॉग स्क्वायड की मदद से सोनौली भारत-नेपाल सीमा से गुजरने वाले लोगों और वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है

ये भी पढ़ें-

पहलगाम में आतंकियों ने जहां किया हमला, वह पॉइंट अमरनाथ यात्रा के रूट से कितनी दूर? जानें अब यात्रा का क्या होगा

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget