एक्सप्लोरर

धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद की दौड़ तेज, संसद में किसकी ताकत कितनी मजबूत? समझिए नंबर गेम

Vice President Election: लोकसभा की 543 सीटों से एक (बसीरहाट, पश्चिम बंगाल) खाली है. वहीं राज्यसभा में 245 सीटें होती हैं, लेकिन अभी 5 सीटें खाली हैं, जिनमें 4 जम्मू-कश्मीर से और 1 पंजाब से है.

देश की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार शाम (21 जुलाई, 2025) अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया. यह फैसला संसद के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन सामने आया, जिसने न सिर्फ नेताओं को हैरान किया बल्कि देशभर में राजनीतिक चर्चा को तेज कर दिया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने त्यागपत्र में धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों और चिकित्सकीय परामर्श का हवाला दिया. उनके इस्तीफे के साथ ही अब देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद के लिए नया चुनाव होना तय है और यह प्रक्रिया कई राजनीतिक समीकरणों को भी प्रभावित कर सकती है. 

कैसे होते हैं उपराष्ट्रपति के चुनाव?

उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों द्वारा किया जाता है. ये चुनाव गोपनीय मतदान और सिंगल ट्रांसफरेबल वोट सिस्टम के तहत होते हैं, जिसमें सांसद उम्मीदवारों को पसंद के क्रम में रैंक करते हैं.

NDA के पास है बहुमत का आंकड़ा

लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं, जिनमें से एक (बसीरहाट, पश्चिम बंगाल) खाली है. वहीं राज्यसभा में 245 सीटें होती हैं, लेकिन फिलहाल 5 सीटें खाली हैं, जिनमें 4 जम्मू-कश्मीर से और 1 पंजाब से है. यानी राज्यसभा की प्रभावी संख्या 240 है.

वर्तमान में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए लोकसभा में 293 और राज्यसभा में 129 सांसदों का समर्थन प्राप्त कर चुका है. दोनों सदनों की कुल प्रभावी सदस्य संख्या 782 है और जीत के लिए जरूरी बहुमत 394 वोटों का है. ऐसे में एनडीए के पास कुल 422 सांसदों के समर्थन के साथ साफ बढ़त है.

आगे की प्रक्रिया क्या है?

संविधान के अनुच्छेद 68(2) के अनुसार, यदि उपराष्ट्रपति का कार्यकाल पूरा हो रहा हो, तो चुनाव पहले ही संपन्न कर लिया जाता है. लेकिन किसी आकस्मिक स्थिति जैसे मृत्यु, इस्तीफा या हटाए जाने की स्थिति में चुनाव जल्द से जल्द कराना जरूरी होता है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक संसद के मौजूदा मानसून सत्र में उपराष्ट्रपति चुनाव की संभावना नहीं है और चुनाव की प्रक्रिया अगले सत्र में हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग... क्या इसी मामले की वजह से जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा? जानें कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget