एक्सप्लोरर

इसे कहते हैं खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारना! खड़ी बाइक पर तूफान लाना चाहता था शख्स, फिर यूं बुझा सुलेमानी कीड़ा

बाइक को स्टार्ट करने की जिद में शख्स ऐसा कुछ कर बैठता है कि बाइक सीधे शोरूम से निकलकर सड़क पर लैंड कर जाती है और वो खुद जमीन पर. वीडियो देखकर आप भी अपनी कुर्सी की पेटी खोलकर खड़े हो जाएंगे.

सोचिए आप किसी शोरूम के बाहर से गुजर रहे हैं और वहां डिस्प्ले पर रखी चमचमाती बाइक पर बैठकर कोई शख्स हीरो बनने की कोशिश करता है. लेकिन अगले ही पल वो बाइक समेत हवा में उड़ता हुआ सड़क पर जाकर गिरता है. जी हां, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक युवक शोरूम के बाहर खड़ी एक डिस्प्ले बाइक को स्टार्ट करने की जिद में ऐसा कुछ कर बैठता है कि बाइक सीधे शोरूम से निकलकर सड़क पर लैंड कर जाती है और वो खुद जमीन पर. वीडियो देखकर आप भी अपनी कुर्सी की पेटी खोलकर खड़े हो जाएंगे और ठहाके मारते हुए हंस पड़ेंगे.

शोरूम के बाहर खड़ी बाइक को छेड़ना शख्स को पड़ा भारी

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शोरूम के बाहर स्टैंड पर एक बाइक डिस्प्ले के लिए लगाई गई है. तभी एक युवक आता है और बिना किसी पूछताछ के बाइक पर बैठ जाता है. बाइक मैन स्टैंड पर खड़ी है, यानी उसकी दोनों टांगें जमीन से ऊपर हैं, लेकिन शख्स बिना परवाह किए उसे किक मारने लगता है. पहली किक में कुछ नहीं होता. फिर दूसरी, तीसरी और आखिरकार किसी चमत्कार की तरह बाइक स्टार्ट हो जाती है और शायद गियर में होने के कारण सीधे शोरूम की रैंप से लुड़कती हुई सड़क पर कूद जाती है.

असंतुलित हुई बाइक और हवा में उड़ सड़क पर हुई लैंड

शख्स पूरी तरह से संतुलन खो बैठता है और बाइक समेत सड़क पर जोरदार तरीके से गिर जाता है. गिरते वक्त उसकी हालत ऐसी होती है जैसे कोई सुपरस्टंट करने आया था, लेकिन रिहर्सल के बिना. आसपास मौजूद लोग पहले तो हैरान हो जाते हैं, फिर दौड़कर उस शख्स को उठाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो बुरी तरह से हक्का-बक्का है. एक पल पहले बाइक पर हीरो था, अगले पल सड़क पर जीरो.

यह भी पढ़ें: इसे जेल भेजो! ट्रेन की खिड़की से पेशाब करने लगा शख्स तो भड़के यूजर्स- वायरल हो रहा वीडियो

यूजर्स ने लिए मजे

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. किसी ने इसे “डायरेक्ट ऑन-रोड डिलीवरी” कहा, तो किसी ने लिखा, “जब बाइक खुद बोल दे, अब मैं तेरे लायक नहीं.” कई यूजर्स ने मजाक में पूछा, “किक मारी थी या ब्रह्मास्त्र छोड़ा था?” वहीं कुछ लोगों ने शोरूम की सुरक्षा पर सवाल उठाए कि डिसप्ले बाइक में बैटरी या पेट्रोल क्यों था और गियर में कैसे थी? हालांकि वीडियो ने सभी को एक सीख जरूर दी है कि डिसप्ले का मतलब ये नहीं कि टेस्ट ड्राइव वहीं शुरू कर दो.

यह भी पढ़ें: स्कूल यूनिफॉर्म में असली हीरो! सरेआम मनचले को यूं सिखाया बच्चे ने सबक, यूजर्स करने लगे तारीफ- देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
Dog Viral Video : महिला ने डॉगी के बच्चे को पहाड़ी से फेंकने का किया नाटक, भड़के लोग
महिला ने डॉगी के बच्चे को पहाड़ी से फेंकने का किया नाटक, भड़के लोग
Ola ड्राइवर को मिला iPhone 16, मालिक को लौटाकर जीता दिल
Ola ड्राइवर को मिला iPhone 16, मालिक को लौटाकर जीता दिल
Cars24 Viral News: गुरुग्राम की सड़क पर कंपनी ने उतारी नाव, पुलिस ने कर दिया 50 हजार का चालान
गुरुग्राम की सड़क पर कंपनी ने उतारी नाव, पुलिस ने कर दिया 50 हजार का चालान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget