एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में जल्दी बदलेगा मौसम, इस दिन से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला, जानें- IMD अपडेट

UP Weather Today 23 July 2025: उत्तर प्रदेश में बारिश की रफ्तार कम हो गई है लेकिन 25 जुलाई से मौसम में फिर से बदलाव आएगा और प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है.

उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार कम हो गई है, जिसकी वजह से लोग उमस भरी गर्मी झेल रहे हैं. आज 23 जुलाई को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है. 25 जुलाई से मौसम में फिर बदलाव आएगा और दोनों संभागों में तेज बारिश का सिलसिला फिर से शुरू होगा. 

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी दोनों संभागों में हल्की बारिश होने का अनुमान हैं. आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. हालांकि किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है. बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहेगा. 

25 जुलाई से बढ़ेगी बारिश की रफ्तार
24 जुलाई को भी पश्चिमी यूपी में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है, लेकिन पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती हैं. 25 जुलाई से मौसम में बदलाव आएगा और दोनों संभागों में लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी. 28 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 

इन जिलों में आज होगी बारिश
यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, अलीगढ़ और हाथरस में कुछ जगहों पर बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं. इन जिलों में किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है. 

बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र, फतेहपुर, रायबरेली, उन्नाव और लखनऊ में एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.

हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली और बदायूं में एक या दो जगहों पर बारिश का अनुमान हैं.  हालांकि यहां पर भी किसी तरह का अलर्ट नहीं है. बाकी हिस्सों में आज मौसम शुष्क ही रहेगा. 

अभी और बढ़ेगी उमस भरी गर्मी
बारिश की रफ़्तार कम होने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई हैं. अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन उसके बाद बारिश की वजह से तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. 

पूर्व सांसद और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच क्या हुई बातचीत? बृजभूषण सिंह ने कर दिया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget