एक्सप्लोरर

WCL 2025: एबी डिविलियर्स ने इंडिया चैंपियंस को दिया करारा झटका, 88 रन से हारी युवराज ब्रिगेड

WCL 2025 में एबी डिविलियर्स ने इंडिया चैंपियंस के खिलाफ 63 रनों की धुआंधार पारी खेलकर भारत को 88 रन से हरा दिया. इस हार के बाद युवराज सिंह की टीम पॉइंट टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई है.

WCL 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बावजूद एबी डिविलियर्स का बल्ला अब भी आग उगल रहा है. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में मंगलवार को उन्होंने भारत के खिलाफ 63 रन की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस को 88 रन से जीत दिलाई. इस करारी हार के साथ ही इंडिया चैंपियंस की टीम पॉइंट टेबल में सबसे नीचे खिसक गई है.

मैच बर्मिंघम में खेला गया, जहां भारतीय कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह उल्टा पड़ गया. दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया.

डिविलियर्स की शानदार पारी

डिविलियर्स ने अपने फेमस 360 डिग्री स्टाइल में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 30 गेंदों पर 63 रन बना डाले. इस दौरान उन्होंने शानदार 3 चौके और 4 छक्के जड़े. 19वें ओवर में विनय कुमार के खिलाफ उन्होंने 2 छक्के और 2 चौके लगाकर टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया.

जेजे स्मट्स ने भी 17 गेंदों में 30 रन की पारी खेली, जबकि वान विक ने आखिरी ओवर में मात्र 5 गेंदों में 18 रन जड़ दिए. मिथुन के इस ओवर में उन्होंने 1 छक्का और 3 चौके लगाए. अमला (22), रूडोल्फ (24) और डुमिनी (16) ने भी इस लक्ष्य को खड़ा करने में अहम योगदान दिया.

भारत की बल्लेबाजी ढही

209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया चैंपियंस की शुरुआत बेहद खराब रही. शिखर धवन 1 रन बनाकर चलते बने, रॉबिन उथप्पा 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और अंबाती रायडू भी जीरो पर आउट हो गए. यूसुफ पठान (5), इरफान पठान (20) और सुरेश रैना (16) भी टीम को जीत के करीब पहुचांने में नाकाम रहे.

भारत के लिए स्टुअर्ट बिन्नी ने 37 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाए और टीम को किसी तरह 100 रन के पार एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. बीच मैच में बारिश ने खलल डाल दिया, जिसके बाद भारत का नया लक्ष्य 200 रन कर दिया गया, लेकिन फिर भी इंडिया की पूरी टीम 18.2 ओवर में सिर्फ 111 रन पर ही ढेर हो गई और 88 रन से यह मुकाबला हार गई.

पॉइंट टेबल का हाल

भारत का यह टूर्नामेंट में दूसरा मुकाबला था. पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ होना था, लेकिन विवाद के चलते मैच रद्द हो गया और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले थे. दक्षिण अफ्रीका ने अपने दोनों मैच जीतकर 4 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर जगह बना ली है. वहीं, भारत 1 अंक के साथ छठे और आखिरी पायदान पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget