एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: NEP 2020 सम्मेलन में शामिल हुए उमर अब्दुल्ला, बोले- "कागजों पर नहीं, जमीन..."

NEP 2020 Conference: श्रीनगर में एनईपी-2020 पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि शिक्षा नीति को स्थानीय जरूरतों के मुताबिक लागू करना जरूरी है. शिक्षकों को अहम भूमिका निभानी होगी.

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि एनईपी 2020 एक दूरदर्शी और उपयोगी नीति है, लेकिन इसकी असली सफलता तभी मिलेगी जब इसे जमीनी स्तर पर सही तरीके से लागू किया जाएगा. उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे छात्रों को केवल पढ़ाएं नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सक्षम भी बनाएं.

एक दिवसीय सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्रीनगर में आयोजित एनईपी-2020 पर आधारित एक दिवसीय सम्मेलन में भाग ले रहे थे. इस सम्मेलन का विषय था- “शिक्षा नेताओं को समग्र शिक्षा के लिए सशक्त बनाना.” इसमें राज्य के कई शिक्षाविद, स्कूल प्रमुख, कॉलेज प्रिंसिपल और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हुए.

शिक्षा को बनाना होगा छात्रों के मुताबिक 

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि एनईपी 2020 को केवल एक सरकारी दस्तावेज समझने की गलती नहीं करनी चाहिए. यह नीति छात्रों की रुचियों, क्षमताओं और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है. अगर इसे सही से लागू किया जाए, तो आने वाली पीढ़ी को बहुत फायदा होगा.

उन्होंने कहा, “हमें यह सुनिश्चित करना है कि स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित न रहे. बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता को बढ़ाना जरूरी है. उन्हें सिर्फ अच्छे नंबर नहीं, बल्कि अच्छे इंसान बनाना भी हमारा लक्ष्य होना चाहिए.”

शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम

मुख्यमंत्री ने खास तौर पर शिक्षकों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि इस नीति को लागू करने में शिक्षक सबसे बड़ी कड़ी हैं. उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे खुद नई नीति को समझें और फिर छात्रों को उसी अनुसार पढ़ाएं. साथ ही कहा कि अगर शिक्षक चाहें, तो एनईपी को पूरी तरह सफल बनाया जा सकता है.

स्थानीय जरूरतों के मुताबिक हो शिक्षा

उमर अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि हर क्षेत्र की अपनी समस्याएं और जरूरतें होती हैं. इसलिए शिक्षा नीति को लागू करते समय यह ध्यान रखना होगा कि वह स्थानीय बच्चों की भाषा, जीवनशैली और जरूरतों के अनुकूल हो. तभी शिक्षा सबके लिए लाभकारी साबित होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माफी मांगें या पाकिस्तान जाकर रहने का सोचें', निशाने पर फारूक अब्दुल्ला
'माफी मांगें या पाकिस्तान जाकर रहने का सोचें', निशाने पर फारूक अब्दुल्ला
जम्मू कश्मीर: उमर अब्दुल्ला कैबिनेट में कौन होगा कौन नहीं? आज हो जाएगा फैसला
जम्मू कश्मीर: उमर अब्दुल्ला कैबिनेट में कौन होगा कौन नहीं? आज हो जाएगा फैसला
J&K: उमर अब्दुल्ला सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, नए मंत्रियों को मिलेगी जगह
J&K: उमर अब्दुल्ला सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, नए मंत्रियों को मिलेगी जगह
कश्मीर विलय के 80 साल: पहली बार सरकारी कार्यक्रम नहीं, घाटी में बाजार खुले
कश्मीर विलय के 80 साल: पहली बार सरकारी कार्यक्रम नहीं, घाटी में बाजार खुले

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget