एक्सप्लोरर

ग्वालियर में तेज रफ्तार कार का टायर फटने से हादसा, 4 कांवड़ियों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Gwalior Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दुःखद घटना सामने आई है. यहां एक तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वाहन कांवड़ियों की टोली पर चढ़ गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है जबकि दो घायल हैं. 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मंगलवार (22 जुलाई) को बड़ा हादसा हो गया. ग्वालियर में उटीला क्षेत्र के पास स्थित भदावना झील से कांवड़ियों का एक समूह जल भरकर वापस आ रहा था. तभी देर रात में शिवपुरी लिंक रोड पर एक बड़े हादसे का शिकार हो गया.

कांवड़ियों को रौंदते हुए खाई में गिरी कार
सड़क पर जा रही तेज रफ्तार कार अचानक टायर फटने से कांवड़ियों को कुचलते हुए खाई में जाकर पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में चार कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. यह घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 1.00 बजे की है. 

कांवड़ियों ने किया चक्का जाम
आक्रोश में कांवड़ियों और उनके समर्थकों ने सड़क पर हंगामा कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. घायल कांवड़ियों को वहां से लाकर जेएएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

पुलिस ने दी यह जानकारी
कार की टक्कर से 4 कांवड़ यात्रियों की मौत पर मुख्य पुलिस अधीक्षक हिना खान ने कहा, "हमें सूचना मिली थी कि शीतला माता हाईवे पर एक हादसा हुआ है, जिसमें कुछ कांवड़ यात्री एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इनमें से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई."

13 कांवड़िया हुए थे हादसे का शिकार
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों के परिवार ने बताया कि कुल 13 लोग थे, जिनमें से 6 लोग घायल हुए और 4 की मौत हो गई. परिवार वालों ने बताया कि एक गाड़ी तेज रफ्तार से आ रही थी और उसका टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गई. सड़क किनारे चल रहे कांवड़ यात्रियों से वाहन टकरा गया.

मौके से गाड़ी बरामद
पुलिस ने दुर्घटनास्थल से गाड़ी बरामद कर ली है. अब गाड़ी के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है. कार मालिक की भी पहचान हो गई है. आगे की उचित कार्रवाई की जा रही है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया दुख
ग्वालियर एक्सीडेंट में कांवड़ियों की मौत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है. एक्स हैंडल पर सीएम ने लिखा, "ग्वालियर में सड़क हादसे में पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान चार कांवड़ियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें."

4-4 लाख का मुआवजा
वहीं, सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रत्येक मृतक के निकटतम परिवारजनों को राज्य शासन द्वारा ₹4-4 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. शोकाकुल परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं व्यक्त करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि ईश्वर उन्हें अपार दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें.

Input By : देव श्रीमाली
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget