एक्सप्लोरर

Air India Plane Crash: उड़ान से पहले ही तय था AI-171 का क्रैश! एयर इंडिया हादसे पर चौंकाने वाला खुलासा

Air India Plane Crash: बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान की यह पहली बड़ी दुर्घटना है. यह विमान तकनीकी रूप से अत्यधिक सक्षम होता है, जिसमें बिजली और हाइड्रॉलिक सिस्टम के कई बैकअप होते हैं.

Air India Plane Crash: एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 12 जून को अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए रवाना हुई थी. ये उड़ान सामान्य लग रही थी लेकिन टेकऑफ के चंद सेकेंड बाद ही एक ऐसा तकनीकी झटका लगा, जिसने सभी को हैरान कर दिया. अत्याधुनिक माने जाने वाले बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान ने महज 625 फीट की ऊंचाई तक ही उड़ान भरी और फिर नियंत्रण खो बैठा. विमान एक मेडिकल हॉस्टल इमारत से टकरा गया. अब इस हादसे की जांच से कई बड़े सवाल सामने आ रहे हैं, जो सिर्फ इस दुर्घटना तक सीमित नहीं बल्कि भारत की एविएशन सुरक्षा पर भी सीधा असर डाल सकते हैं.

टेकऑफ के तुरंत बाद कट हो गई पावर सप्लाई
शुरुआती जांच में पता चला है कि उड़ान भरते ही विमान का मेन इंजन फेल हो गई थी. इस वजह से विमान न तो पर्याप्त ऊंचाई ले पाया, न ही पायलट ‘इमरजेंसी टर्न’ या सुरक्षित वापसी की कोई कोशिश कर सके. विमान 625 फीट की ऊंचाई पर जाकर सीधा नीचे गिरा. बोइंग 787 में Ram Air Turbine (RAT) नाम का एक बैकअप सिस्टम होता है, जो ऐसी स्थिति में कुछ अहम सिस्टम को बिजली देता है, लेकिन यह तभी काम करता जब विमान ज्यादा ऊंचाई तक पहुंच पाता.

ब्लैक बॉक्स मिला, पर अभी विश्लेषण बाकी
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने पुष्टि की है कि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) बरामद कर लिए गए हैं और वे अब विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) के पास सुरक्षित हैं. जांच एजेंसी ने घटनास्थल से सबूत जुटा लिए हैं और अब डेटा के विश्लेषण की प्रक्रिया चल रही है. वहीं यह भी साफ किया गया है कि ब्लैक बॉक्स को विदेश भेजने पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

पायलट की कोई गलती नहीं, विमान में आई अचानक खराबी
The Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पायलट ने स्थिति संभालने की पूरी कोशिश की थी. उन्होंने विमान के मैनुअल कंट्रोल सिस्टम से नियंत्रण पाने की कोशिश की, लेकिन बहुत कम ऊंचाई के कारण उनके पास समय और जगह दोनों नहीं थे. अगर विमान कम से कम 3,600 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया होता, तो RAT सिस्टम सक्रिय हो सकता था और शायद विमान को वापस मोड़ा जा सकता था. लेकिन इतनी ऊंचाई से पहले ही बिजली चली जाने से विमान सीधे गिर गया.

ईंधन में पानी? अब इस एंगल से हो रही जांच
जांचकर्ता अब यह भी देख रहे हैं कि कहीं ईंधन में अशुद्धता खासकर पानी तो नहीं था. ईंधन में पानी रह जाना एक जानी-पहचानी समस्या है, जो उड़ान के दौरान बिजली प्रणाली में फेल या इंजन बंद होने जैसी घटनाओं को जन्म दे सकती है. अगर किसी यांत्रिक या इलेक्ट्रिक गड़बड़ी का कोई सीधा कारण नहीं मिला, तो यही ईंधन मिलावट वाली थ्योरी प्रमुख मानी जाएगी. हादसे से पहले 24 से 48 घंटे की उड़ानों की तकनीकी जानकारी, लॉग बुक और ग्राउंड स्टाफ की रिपोर्ट को खंगाला जा रहा है.

गैटविक जैसी ही कहानी? 2020 का मामला भी बना संदर्भ
जांच अधिकारी इस हादसे की तुलना 2020 में लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर हुई एक घटना से कर रहे हैं. वहां एक एयरबस A321 के दोनों इंजन उड़ान भरने के बाद बंद हो गए थे, लेकिन वह विमान 3,580 फीट की ऊंचाई तक पहुंच चुका था, इसलिए तीन बार Mayday कॉल करके वह वापस लौटने में सफल रहा. उस घटना में भी कारण ईंधन प्रणाली में पानी की अशुद्धता ही पाया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget