एक्सप्लोरर
दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम खुशनुमा, इन राज्यों में अगले 3-4 दिनों में होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट
IMD ने अगले तीन से चार दिनों में भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर भविष्यवाणी की है.इस बीच दिल्ली-एनसीआर में रविवार (13 जुलाई,2025) को बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया.
मौसम विभाग ने रविवार (13 जुलाई, 2025) को एक बुलेटिन जारी कर कहा कि भारत के मध्य प्रदेश, गोवा, केरल, कर्नाटक के तटीय इलाके, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले तीन-चार दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है.
1/3

इसके अलावा, सावन महीने का असर भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी देखने को मिलेगा. भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरूणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश होने वाली है.
2/3

जबकि मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक के तटीय इलाके, केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप, बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी-मध्य के कुछ हिस्से और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम इलाके के लिए चेतावनी जारी की है. IMD ने कहा कि अगले तीन दिनों तक मछुआरों को इन सभी इलाकों में नहीं जाना चाहिए.
Published at : 13 Jul 2025 06:58 PM (IST)
और देखें

डॉ. सुब्रतो मुखर्जीरिटायर्ड प्रोफेसर, दिल्ली यूनिवर्सिटी
Opinion

























