एक्सप्लोरर

'मोदी जी, 5 जहाजों का सच क्या है?', ट्रंप के दावे पर राहुल गांधी ने दागा सवाल, बीजेपी ने किया पलटवार

बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह मानसिकता देशविरोधी जैसी है.

Amit Malviya Targets Congress: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है. इस बार उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें ट्रंप कहते नजर आ रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष में 'पांच लड़ाकू विमान मार गिराए गए थे.' इसी वीडियो को पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने सवाल उठाया  'मोदी जी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है!'

राहुल गांधी के ट्वीट पर बीजेपी का तीखा पलटवार
राहुल गांधी के इस ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल की नीयत पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि राहुल गांधी की मानसिकता देशविरोधी जैसी है. अमित मालवीय एक्स पर लिखा- 'राहुल गांधी की मानसिकता एक देशद्रोही की है. ट्रंप ने अपने बयान में न तो भारत का नाम लिया, न ही यह कहा कि वे पांच जहाज भारत के थे. फिर कांग्रेस के युवराज ने उन्हें भारत के ही क्यों मान लिया? पाकिस्तान के क्यों नहीं माने? क्या उन्हें अपने देश से ज़्यादा हमदर्दी पाकिस्तान से है? सच्चाई यह है कि ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान अब तक उबरा नहीं है… लेकिन दर्द राहुल गांधी को हो रहा है! जब भी देश की सेना दुश्मन को सबक सिखाती है, तब कांग्रेस को मिर्ची लगती है। भारत विरोध अब कांग्रेस की आदत नहीं, पहचान बन चुका है. राहुल गांधी बताएं- क्या वह भारतीय हैं या पाकिस्तान के प्रवक्ता?'

राष्ट्रपति ट्रंप ने निजी डिनर में दिया बयान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक निजी डिनर के दौरान दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया था. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि ये विमान भारत के थे या पाकिस्तान के. ट्रंप ने कहा-'दरअसल, विमान हवा में से गिराए जा रहे थे. चार या पांच नहीं, बल्कि मुझे लगता है कि पांच विमान वास्तव में गिराए गए थे.'

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?
ऑपरेशन सिंदूर, अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा शुरू किया गया एक सैन्य अभियान था. इस हमले में 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे. भारत ने इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के अंदर नौ ठिकानों पर आतंकी ढांचों पर हमला किया, जिसमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद और मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय शामिल थे.

भारत ने नुकसान स्वीकारा, लेकिन संख्या नहीं बताई
भारत की ओर से इस मामले पर आधिकारिक रूप से यह स्वीकार किया गया कि कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन यह भी साफ कहा गया कि नुकसान की संख्या से ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि ऐसा क्यों हुआ. भारत के रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान ने कहा, 'महत्वपूर्ण बात यह नहीं है कि विमान गिरा, बल्कि यह है कि वह क्यों गिरा.'
उन्होंने पाकिस्तान के छह विमानों को गिराने के दावे को सिरे से खारिज कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Global Hub: भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
Bihar Teacher Vacancy: नीतीश सरकार ने खत्म किया TRE-4 का इंतजार! बिहार में 44 हजार शिक्षकों की होगी बंपर बहाली
नीतीश सरकार ने खत्म किया TRE-4 का इंतजार! बिहार में 44 हजार शिक्षकों की होगी बंपर बहाली
'या अल्लाह नहीं बख्शेंगे, एक-एक को...', बलूचिस्तान के पीड़ितों से मिलकर चिल्लाया मुनीर, भारत के सिर फोड़ा नाकामयाबी का ठीकरा
'या अल्लाह नहीं बख्शेंगे, एक-एक को...', बलूचिस्तान के पीड़ितों से मिलकर चिल्लाया मुनीर, भारत के सिर फोड़ा नाकामयाबी का ठीकरा
आज दिल्ली-बेंगलुरू के बीच WPL 2026 का फाइनल, देखें अब तक किसने कितनी बार जीता टाइटल, ये रही पूरी लिस्ट
आज दिल्ली-बेंगलुरू के बीच WPL 2026 का फाइनल, देखें अब तक किसने कितनी बार जीता टाइटल, ये रही पूरी लिस्ट

वीडियोज

Ghaziabad Girl Sucide News : जिन 3 बच्चियों ने की आत्महत्या उसके पीछे कोरियन कनेक्शन आया सामने
Rajya Sabha में आज AAP सासंद ने उठाया Delhi में गायब हो रहे बच्चों का मामला । People Missing Case
Bhopal Protest: फिल्म 'घूसखोर पंडित' का ट्रेलर आते ही देश भर में विरोध शुरू | Ghooskhor Pandit
Parliament Budget Session: Rahul Gandhi को 'अबोध बालक' बोलने पर JP Nadda पर भड़के Jairam Ramesh
Parliament Budget Session: आज राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देंगे PM Modi | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Global Hub: भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
Bihar Teacher Vacancy: नीतीश सरकार ने खत्म किया TRE-4 का इंतजार! बिहार में 44 हजार शिक्षकों की होगी बंपर बहाली
नीतीश सरकार ने खत्म किया TRE-4 का इंतजार! बिहार में 44 हजार शिक्षकों की होगी बंपर बहाली
'या अल्लाह नहीं बख्शेंगे, एक-एक को...', बलूचिस्तान के पीड़ितों से मिलकर चिल्लाया मुनीर, भारत के सिर फोड़ा नाकामयाबी का ठीकरा
'या अल्लाह नहीं बख्शेंगे, एक-एक को...', बलूचिस्तान के पीड़ितों से मिलकर चिल्लाया मुनीर, भारत के सिर फोड़ा नाकामयाबी का ठीकरा
आज दिल्ली-बेंगलुरू के बीच WPL 2026 का फाइनल, देखें अब तक किसने कितनी बार जीता टाइटल, ये रही पूरी लिस्ट
आज दिल्ली-बेंगलुरू के बीच WPL 2026 का फाइनल, देखें अब तक किसने कितनी बार जीता टाइटल, ये रही पूरी लिस्ट
कपिल शर्मा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर कसा तंज, बोले- एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर भी लगे हुए हैं आजकल
कपिल शर्मा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर कसा तंज, बोले- एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर भी लगे हुए हैं आजकल
Breakfast For High Blood Pressure: सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये 10 देसी चीजें, कंट्रोल में रहेगा ब्लड प्रेशर और हार्ट भी रहेगा हेल्दी
सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये 10 देसी चीजें, कंट्रोल में रहेगा ब्लड प्रेशर और हार्ट भी रहेगा हेल्दी
700 मीटर दूर कूड़ा फेंकने के लिए दीदी ने बुक कर दी पोर्टर, वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे आप
700 मीटर दूर कूड़ा फेंकने के लिए दीदी ने बुक कर दी पोर्टर, वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे आप
विदेश से अब भारत ला सकते हैं इतना सोना, बदल गया है नियम
विदेश से अब भारत ला सकते हैं इतना सोना, बदल गया है नियम
Embed widget