एक्सप्लोरर

Swachh Survekshan 2025: देश का आईटी हब कहा जाने वाला शहर गंदगी में 5वें नंबर पर, जानें सफाई पर नंबर वन कौन सी सिटी?

Swachh Survekshan 2025: स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग 2025 की रिपोर्ट बीते गुरुवार को डिजिटल रूप से लॉन्च की गई, जिसमें बेंगलुरु को पांचवा सबसे गंदा शहर घोषित किया गया है.

स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग 2025 के सर्वे में बेंगलुरु को पांचवा सबसे गंदा शहर घोषित किया गया है. शहर में गिरता स्वच्छता मानक, कांग्रेस सीएम सिद्धारमैया की तरफ से शुरू की गई महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजना के बिल्कुल उलट है. 

बता दें कि इस रैंकिंग में इंदौर, सूरत और नवी मुंबई को सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पुरस्कृत किया गया है. बीते गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की रैंकिंग डिजिटल रूप से लॉन्च की गई, जिसमें पता चला कि बेंगलुरु के साथ रांची, चेन्नई, लुधियाना, रायपुर और जबलपुर को सबसे गंदे शहरों की लिस्ट में शामिल किया गया है. वहीं इस लिस्ट में अहमदाबाद, भोपाल और लखनऊ भारत के नए स्वच्छ शहरों के रूप सामने आए हैं, जिन्होंने स्वच्छता के सभी मानकों का पालन किया है.

बड़े शहरों के साथ छोटे शहर भी शामिल

इस साल स्वच्छ सर्वेक्षण रिपोर्ट में बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों को भी शामिल किया गया. आवास एवं शहरी मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन बदलावों की दौड़ ने छोटे शहरों को सुधार के लिए एक अवसर प्रदान किया है. 'एक शहर, एक पुरस्कार' का पालन करते हुए हर राज्य में स्वच्छता सुधार करने वाले शहरों को 'आशाजनक स्वच्छ शहर' का सम्मान दिया गया.

देश के 34 शहरों को किया गया सम्मानित

देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 34 शहरों को स्वच्छ सर्वेक्षण में स्वच्छता के लिए सम्मानित किया गया है, जो शहरी स्वच्छता और उनकी प्रगति के सूचक हैं. इस सम्मान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से प्रदान किया गया. स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में सबसे अधिक महाराष्ट्र के 10 शहरों ने अपनी जगह बनाई, जबकि मध्य प्रदेश के 8, छत्तीसगढ़ के 8, उत्तर प्रदेश के 5 और गुजरात के 4 शहर इस रैंकिंग में शामिल हुए. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कही ये बात

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने अर्थव्यवस्था में सक्रियता, युवाओं के सशक्तिकरण, हरित रोजगार सृजन और विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों (SHG) के लिए उद्यमशीलता के अवसरों को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण भूमिका की ओर भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया.

ये भी पढ़ें:- British Fighter Jet F-35: 5 हफ्ते से त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर खड़ा ब्रिटिश फाइटर जेट F-35 फाइनली लंदन रवाना, सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन विपक्ष सुने'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget