एक्सप्लोरर

कौन-सी सुई शरीर के किस हिस्से में लगेगी, यह कैसे होता है तय?

जब भी हम हॉस्पिटल जाते हैं तो बांह या कमर में इंजेक्शन लगाया जाता है, छोटे बच्चों की तो जांघ में भी डॉक्टर सुई लगा देते हैं. डॉक्टर यूं ही किसी अंग पर इंजेक्शन नहीं लगाते हैं.

Injection Types for Body Parts : क्या आपने कभी सोचा है कि डॉक्टर कभी कोई इंजेक्शन बांह पर तो कभी कमर पर क्यों लगाते हैं. ये सुई आखिर शरीर के अलग-अलग अंगों पर क्यों लगाई जाती हैं. आखिर इसकी क्या वजह है. क्या डॉक्टर मनमर्जी से जगह चुनते हैं या इसके पीछे कोई मेडिकल साइंस है. चलिए बिना किसी उलझन के जानते हैं, कौन सी सुई शरीर के किस हिस्से पर लगेगी, यह कैसे तय होता है. 

कैसे पता करते हैं किस अंग पर लगेगा इंजेक्शन

दरअसल, इंजेक्शन कहां लगेगा, इसका फैसला बहुत सोच-समझकर किया जाता है. ये सिर्फ सुई नहीं होती, ये शरीर के अंदर दवा को पहुंचाने का एक बेहद सटीक और साइंटिफिक तरीका होता है. हर इंजेक्शन का अपना रूट, अपनी गहराई और अपनी स्पीड होती है. इसीलिए उसे शरीर के खास हिस्सों में लगाया जाता है. इस फैसले के पीछे मेडिकल ट्रेनिंग, दवा की बनावट, असर की जरूरत और शरीर की संरचना होती है.

इंजेक्शन कई तरह के होते हैं

इंट्रामस्कुलर (Intramuscular)- सीधे मांसपेशियों में लगाया जाता है.

सबक्यूटेनियस (Subcutaneous)- स्किन की सतह के नीचे 

इंट्राडर्मल (Intradermal)- स्किन की ऊपरी परत में

इंट्रावेनस (Intravenous)- नसों के जरिए सीधे ब्लड में

इंजेक्शन किस अंग में लगेगा कैसे तय होता है

1. बांह (Deltoid Muscle)

हर इंजेक्शन का तरीका अलग होता है और उसी के अनुसार शरीर का हिस्सा चुना जाता है. जब दवा कम मात्रा में हो और तेजी से असर चाहिए, तो इंजेक्शन बांह में दिया जाता है. जैसे- वैक्सीनेशन, फ्लू शॉट्स.

2. जांघ (Thigh Muscle Vastus Lateralis)

छोटे बच्चों को ज्यादा इस्तेमाल में आता है. जब बांह की मांसपेशी विकसित नहीं होती या साइट एक्सेस में मुश्किल होती है, तब जांघ में इंजेक्शन लगाया जाता है.

3. पेट (Abdomen)

इंसुलिन जैसे इंजेक्शन जो सबक्यूटेनियस होते हैं, उन्हें पेट की फैट परत में लगाया जाता है ताकि दवा धीरे-धीरे ऑब्जर्व हो.

4. कमर (Buttocks)

कुछ दवाएं जैसे पेन किलर या एंटीबायोटिक जब बड़ी मात्रा में देना हो, तो कमर (Buttocks) को चुना जाता है, क्योंकि वहां मांसपेशी ज्यादा मोटी होती है.

इंजेक्शन की लंबाई और मोटाई से भी तय होती है जगह

सिर्फ दवा ही नहीं, डॉक्टर ये भी ध्यान रखते हैं कि सुई कितनी लंबी और मोटी है. मोटी सुई मांसपेशियों में जाती है, जबकि पतली सुई स्किन के नीचे. सही जगह न चुनने पर इंजेक्शन से नुकसान भी हो सकता है. दवा ठीक से असर नहीं करेगी या इंजेक्शन साइट पर सूजन, दर्द या जलन हो सकती है.

इंजेक्शन के लिए दी जाती है ट्रेनिंग

एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक डॉक्टर सिर्फ दवा नहीं देता, उसे ये भी सिखाया जाता है कि किस दवा को किस रूट से देना है, किस मात्रा में देना है और कहां देना है. ये दवा के फार्मूलेशन और असर के आधार पर तय होता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget