एक्सप्लोरर

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में कारोबारी की हत्या, गुस्साए परिजनों ने आरोपी की 2 गाड़ियों को फूंका, काटा बवाल

Businessman Murder: मुजफ्फरपुर में एक कारोबारी की हत्या कर दी गई. जिसके बाद काफी बवाल हुआ और गुस्साए परिजनों ने आरोपी की 2 गाड़ियों में आग लगा दी.

मुजफ्फरपुर में बुधवार (23 जुलाई 2025) की रात एक कारोबारी की हत्या कर दी गई, जिसके बाद काफी बवाल हुआ और गुस्साए परिजनों ने आरोपी की दो गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस से भी बहस हुई. इसके बाद जाम के कारण यातायात बाधित हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर किसी तरह काबू पाया. 

कबाड़ी कारोबारी को निशाना बनाया

दरअसल बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है. एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. एक बार फिर मुजफ्फरपुर में एक कबाड़ी कारोबारी को निशाना बनाया गया है. कबाड़ कारोबारी मोहम्मद गुलाब की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव को NH-28 पर रखकर मुजफ्फरपुर पटना और समस्तीपुर मार्ग को जाम कर दिया. 

इस दौरान आक्रोशित लोगों ने आरोपी मोहम्मद बादल के घर पर आग लगा दी, जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. परिजनों ने पड़ोस के मोहम्मद बादल को आरोपी बताते हुए घटना को अंजाम देने की बात बताई है. घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा मौके पर पहुंच गईं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मोहम्मद गुलाब जो कि गोबरसही निवासी है और बगल में ही कबाड़ी का कारोबार करता था. बुधवार को अपनी दुकान से घर आने के दौरान उसको गोली मार दी गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों के जरिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद उसके परिजनों ने शव को लाकर गोबरसही एनएच पर जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपी मोहम्मद बादल उर्फ बादल सिंह के घर के बाहर लगी गाड़ियों में आग लगा दी.

घटना स्थल पर तनाव का माहौल

बवाल होने के बाद घटनास्थल पर जिले के एसएसपी सुशील कुमार पहुंचे और मामले को शांत करवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा. वहीं इस दौरान पूरे मामले को लेकर घटना स्थल पर तनाव का माहौल है. पुलिस कि टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar Police: बिहार पुलिस का फरमान, कोई और ऑफिसर नहीं अब ADG ही करेंगे मीडिया को ब्रीफिंग, DGP का स्पष्टीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget