एक्सप्लोरर

फारूक अब्दुल्ला बोले- आप मुसलमानों को कब भारतीय समझेंगे, जब टीका करेंगे तब?

Farooq Abdullah News: फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जो लोग सत्ता में हैं वो चाहते हैं कि हम उनके सामने झुक जाएं. लेकिन हम यहां झुकने या भीख मांगने के लिए नहीं हैं.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि 370 हो या स्टेटहुड हो, बेसिक चीज ये है कि दिल्ली और कश्मीर की दूरी कभी कम नहीं हुई. जब से हम भारत का हिस्सा बने तब से ये दूरियां बढ़ती ही गईं, कम नहीं हुईं. मुसलमान पर भरोसा नहीं है, सही बात तो ये है. वो भरोसा कब आएगा, ऊपरवाला जानता है. कब आप हमें इंसान समझेंगे? कब समझेंगे कि हम भारतीय हैं? जब हम टीका करेंगे तब? दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में बुधवार (23 जुलाई) को वो अपनी बात रख रहे थे.

फारूक अब्दुल्ला ने कहा;

  • मैं मुसलमान हूं, मुसलमान रहूंगा और मुसलमान मरूंगा
  • मगर मैं भारतीय मुसलमान हूं
  • पाकिस्तानी या चीनी मुसलमान नहीं हूं
  • कब आप हिंदुस्तान के मुसलमान पर भरोसा करेंगे
  • ये सारी लड़ाई इसी पर है

ये मेरा भारत नहीं है- फारूक अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने आगे कहा, "ये मेरा भारत नहीं है और मैं इसे अपना भारत स्वीकार नहीं करूंगा. मैं ऐसा भारत चाहता हूं जहां सभी लोग एक दूसरे से प्रेम करें, चाहे आप क्या हैं, आप किस धर्म से आते हैं, कौन सी भाषा बोलते हैं या आप भारत के किस इलाके से आते हैं."

जो सत्ता में हैं, वो चाहते हैं कि हम उनके सामने झुकें- फारूक अब्दुल्ला

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जो लोग सत्ता में हैं, वो चाहते हैं कि हम उनके सामने झुकें. हम यहां झुकने के लिए नहीं हैं, हम यहां भीख मांगने के लिए नहीं हैं. आपने जो किया वो अवैध है, हमारे राज्य के दर्जे को फिर से बहाल करें. आपको किसने अधिकार दिया? क्या आपने हमसे पूछा?" 

'इंदिरा गांधी का आपातकाल 18 महीने चला, ये 11 सालों से चल रहा है'

अपने एक और बयान में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वो इंदिरा गांधी के आपातकाल की बात करते हैं, वह केवल 18 महीने तक चला था. यह (आपातकाल) 11 सालों से चल रहा है. मुझे उम्मीद है कि यह ख़त्म होगा. मुझे उम्मीद है कि संसद में लोग भारतीय लोकतंत्र के लिए लड़ेंगे। मैं बस यही चाहता हूं.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget