एक्सप्लोरर

जायसवाल-सुदर्शन का पचासा, ऋषभ पंत चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट, भारत ने पहले दिन बनाए 264 रन; पढ़ें डे रिपोर्ट

IND vs ENG Highlights Day 1: चौथे टेस्ट में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं. रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर टीम इंडिया के लिए क्रीज पर टिके हैं.

चौथे टेस्ट में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं. पहले दिन स्टंप्स तक रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर टीम इंडिया का स्कोरबोर्ड आगे बढ़ा रहे हैं, जिनके बीच 29 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है. पहले दिन का सबसे बड़ा हाइलाइट ऋषभ पंत की चोट रही, जो 37 के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे. जडेजा और ठाकुर, दोनों अभी 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.

मैनचेस्टर में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बैटिंग का न्योता दिया था. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने भारत को बढ़िया शुरुआत दिलाते हुए 94 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की. राहुल सेट हो चुके थे, लेकिन 46 के स्कोर पर स्लिप में कैच थमा बैठे. दूसरी ओर यशस्वी जायसवाल ने पचासा ठोका, लेकिन 58 रन बनाकर आउट हो गए.

चौथे टेस्ट में करुण नायर की जगह नंबर-3 पर बैटिंग कर रहे साई सुदर्शन ने आखिरकार बैट से रंग जमाया. सुदर्शन ने बेहद धीमी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 151 गेंदों में 61 रन बनाए. उनके आउट होने के समय भारत का स्कोर 235/4 था. बताते चलें कि उनसे पहले कप्तान शुभमन गिल कोई कमाल नहीं कर पाए, जो गेंद को खाली छोड़ने के चक्कर में LBW आउट हो गए. गिल ने सिर्फ 12 रन बनाए.

ऋषभ पंत रिटायर्ड हर्ट

ऋषभ पंत बढ़िया बैटिंग कर रहे थे, लेकिन पारी के 68वें ओवर में रिवर्स स्वीप खेलते समय गेंद उनके दायें पैर पर जा लगी थी. गेंद लगने के प्रभाव से पंत का पैर सूज गया था और उससे थोड़ा खून भी निकला. पंत 37 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. बताते चलें कि फिट होने पर पंत दूसरे दिन बैटिंग करने वापस आ सकते हैं.

रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर, दोनों ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 19 रन बना लिए हैं और उनकी पार्टनरशिप 29 रनों की हो गई है. इंग्लैंड की ओर से पहले दिन सबसे ज्यादा विकेट कप्तान बेन स्टोक्स ने लिए, जो अब तक दो भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेज चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

IND VS ENG: 51 सालों में पहली बार, मैनचेस्टर में अर्धशतक लगाकर यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget