एक्सप्लोरर

बारिश में कौन-सा फल है राइट चॉइस? अपनी सेहत के अनुसार चुनें सही ऑप्शन

हर फल सेहतमंद होता है, लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं जो खासतौर पर मानसून के मौसम में आपकी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं, वहीं कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हें खाने से परेशानी भी हो सकती है.

मानसून का मौसम बहुत सुहाना और प्यारा होता है, लेकिन इस दौरान सेहत का खास ध्यान रखना पड़ता है. बारिश में हवा में नमी ज्यादा होती है, जिससे पाचन कमजोर हो जाता है और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप सही और हेल्द खाना खाएं खासकर फलों को लेकर सबसे ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है क्योंकि हर फल सेहतमंद होता है, लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं जो खासतौर पर मानसून के मौसम में आपकी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं, वहीं कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हें खाने से परेशानी भी हो सकती है.इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपकी सेहत और पाचन के हिसाब से बारिश के मौसम में कौन सा फल आपके लिए सही रहेगा. तो चलिए जानते हैं कि बारिश में कौन-सा फल राइट चॉइस है. 

बारिश में कौन-सा फल राइट चॉइस है?

बारिश में फलों की राइट चॉ​इस आपके शरीर और इससे जुड़ी समस्याओं पर निर्भर करती है.  जैसे इस मौसम में केला और सेब को लेकर लोग सबसे ज्यादा कंफ्यूज रहते हैं. ये दोनों ही पौष्टिक फल हैं, लेकिन मानसून में दोनों का असर शरीर पर अलग होता है. केला एनर्जी देने वाला फल है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, बारिश में यह कफ बढ़ा सकता है, जिससे सर्दी-जुकाम और पेट की समस्या हो सकती है. जिन लोगों को गैस, कब्ज या पाचन की दिक्कत रहती है, उन्हें इस मौसम में केले से बचना चाहिए. अगर खाना ही हो तो दिन में खाएं. 

वहीं सेब हल्का और फाइबर से भरपूर होता है. यह पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर को साफ और मजबूत रखने में मदद करता है. सेब में मौजूद पेक्टिन फाइबर पाचन क्रिया को सही बनाए रखता है और इसे छिलके सहित खाना और भी फायदेमंद होता है. कमजोर पाचन वाले लोग इसे सुबह नाश्ते में या शाम को स्नैक्स के तौर पर ले सकते हैं. इसके अलावा मानसून में कुछ और फल भी हैं जो सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं जैसे :

1. लीची - लीची बारिश के मौसम में ताजगी देती है और जल्दी पचती है. इसमें एंटीवायरल गुण होते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं.

2. अनार - बारिश के मौसम में अनार भी एक राइट चॉइस हो सकता है, यह खून बढ़ाता है और शरीर को मजबूत बनाता है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और मेटाबॉलिज्म को भी अच्छा करता है.

3. आलूबुखारा यानी प्लम - बारिश के मौसम में आलूबुखारा यानी प्लम भी एक राइट चॉइस हो सकता है. यह फल विटामिन C और फाइबर से भरपूर होता है. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है और इम्यूनिटी मजबूत करता है.

4. पपीता- पपीता भी बारिश के मौसम में एक हेल्दी फल है. पपीते में मौजूद पपैन एंजाइम पाचन क्रिया को हेल्दी रखता है, जो मानसून के लिए बहुत अच्छा है.


बारिश में फल चुनते समय ये बातें ध्यान रखें 
1. फल हमेशा ताजे और अच्छी तरह धोकर खाएं.

2. बहुत ठंडे या बासी फल न खाएं, फ्रैश फलों को खाएं.

3. पके हुए और हल्के फल जैसे सेब, पपीता और अनार को ज्यादा खाएं.

4. ज्यादा खट्टे फल या भारी फल सीमित मात्रा में लें.

5. हेल्थ खराब लग रही हो तो किसी भी फल को खाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लें.

यह भी पढ़े : कितना खतरनाक होता है ब्लड शुगर, इससे बचने के लिए अपनाएं ये देसी नुस्खे

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth Tips: पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget