एक्सप्लोरर

'हम भारत से बात करने को तैयार', यूके हाई कमीशन के साथ मीटिंग में एक बार फिर गिड़गिड़ाए शहबाज शरीफ

India Pakistan News: भारत ने दो टूक कहा है कि पाकिस्तान के साथ कोई भी बातचीत सिर्फ आतंकवाद और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की वापसी के मुद्दों पर ही होगी.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार (23 जुलाई 2025) को कहा कि उनका देश सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए भारत के साथ सार्थक बातचीत के लिए तैयार है. शहबाज शरीफ ने एक ब्रिटिश उच्चायुक्त जेन मैरियट से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की. मैरियट ने प्रधानमंत्री आवास में शहबाज शरीफ से मुलाकात की. दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ दक्षिण एशिया और पश्चिम एशिया की क्षेत्रीय स्थिति पर भी चर्चा की.

भारत के साथ बातचीत करना चाहता है पाकिस्तान

शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान-भारत गतिरोध के दौरान तनाव कम करने में ब्रिटेन की भूमिका की सराहना की और दोहराया कि पाकिस्तान सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ सार्थक बातचीत के लिए तैयार है. हालांकि भारत का कहना है कि वह पाकिस्तान के साथ कोई भी बातचीत सिर्फ आतंकवाद और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की वापसी के मुद्दों पर ही करेगा.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने दिया PAK को जवाब

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को भी निलंबित कर दिया. जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करेगा तब तक सिंधु समझौता सस्पेंड रहेगा.

यूएनएससी में भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान को दुनियाभर में एक्सपोज कर दिया. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की एक बैठक में भारत ने पाकिस्तान कट्टरता और आतंकवाद में डूबा हुआ बताया. भारत ने पाकिस्तान को लगातार कर्ज लेने वाला देश करार देते हुए कहा कि सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों को गंभीर कीमत चुकाने के लिए मजबूर किया जाना चाहिए.

अमेरिका ने हाल ही में पाकिस्तानी आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) पर बैन लगाया है. 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के तीन दिन बाद ही भारत ने TRF को आतंकी संगठन का दर्जा दिलाने के लिए अमेरिका को पर्याप्त सबूत दे दिए थे.

ये भी पढ़ें : जो अमेरिका, चीन, रूस भी न कर सके PAK के दोस्त तुर्किए ने बना दिया ऐसा हथियार, हवा में ही भून देगा दुश्मन ड्रोन, भारत की बढ़ा दी टेंशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget