एक्सप्लोरर

Saiyaara Box Office Collection Day 6: 'सैयारा' की चपेट में आई अक्षय कुमार की ये फिल्म, अब अजय देवगन हैं अगला निशाना

Saiyaara Box Office Collection Day 6: 'सैयारा' हर रोज बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना रही है. अब अहान पांडे की फिल्म ने अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' को पीछे छोड़ दिया है.

अहान पांडे स्टारर फिल्म 'सैयारा' का का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म 18 जुलाई को बड़े पर्दे पर आई थी और अब रिलीज के 6 दिन बाद भी फिल्म का खुमार दर्शकों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है. 'सैयारा' रिलीज के पहले दिन से हर रोज एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. अब 'सैयारा' के साथ अहान पांडे ने अक्षय कुमार की फिल्म को भी मात दे दी है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'सैयारा' ने पहले दिन 21 करोड़, दूसरे दिन 24 करोड़ और तीसरे दिन 35.75 करोड़ रुपए कमाए थे. चौथे दिन भी अहान पांडे की फिल्म ने 24 करोड़ रुपए और पांचवें दिन 25 करोड़ रुपए का शानदार कारोबार किया था. अब 'सैयारा' के छठे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं जिसके साथ ही फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)


'सैयारा' ने अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' को पछाड़ा

  • 'सैयारा' ने छठे दिन अब तक (रात 11 बजे तक) 21 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
  • इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन अब 153.25 करोड़ रुपए हो गया है.
  • 6 दिनों के कलेक्शन के साथ अहान पांडे की फिल्म ने 'स्काई फोर्स' के लाइफटाइम इंडिया कलेक्शन को पछाड़ दिया है.
  • इसी साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' ने भारत में कुल 131.20 करोड़ रुपए कमाए थे.
  • ऐसे में वर्ल्डवाइड के बाद अब 'सैयारा' भारत में भी 2025 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है.
  • 'सैयारा' का अगला टारगेट अजय देवगन की 'रेड 2' है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 173.05 करोड़ रुपए है.

'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर हुई सुपरहिट
मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सैयारा' को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म से अहान पांडे ने बॉलीवुड डेब्यू किया है. उनके साथ फिल्म में अनीत पद्दा लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 'सैयारा' का बजट 60 करोड़ रुपए है. फिल्म अपने बजट से कहीं ज्यादा कमा चुकी है और इसी के साथ बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में शुमार हो गई है.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhooth Bangla BO: 'भूत बंगला' ने 26वें दिन की धमाकेदार कमाई, 161 करोड़ पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'भूत बंगला' ने 26वें दिन की धमाकेदार कमाई, 161 करोड़ पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Pati Patni Aur Woh Do Cast Fees: आयुष्मान खुराना ने चार्ज किए इतने करोड़, सारा अली खान ने रकुल प्रीत को पछाड़ा
'पति पत्नी और वो दो' कास्ट फीस, आयुष्मान खुराना ने चार्ज किए इतने करोड़, सारा अली खान ने रकुल प्रीत को पछाड़ा
नानी की 'पैराडाइज' की रिलीज में देरी को लेकर मेकर्स ने किया रिएक्ट, री-शूट को लेकर भी दी सफाई
नानी की 'पैराडाइज' की रिलीज में देरी को लेकर मेकर्स ने किया रिएक्ट, री-शूट को लेकर भी दी सफाई
Sarkar 3 Completed 9 Years: 'सरकार 3' के 9 साल हुए पूरे, जैकी श्रॉफ ने जाहिर की खुशी, याद किए पुराने दिन
'सरकार 3' के 9 साल हुए पूरे, जैकी श्रॉफ ने जाहिर की खुशी, याद किए पुराने दिन

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों बेहद अहम है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों अहम राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
Embed widget