एक्सप्लोरर

कैसे चेक करते हैं किसी IPO का GMP, यहां स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस जानिए

GMP of IPO: ग्रे मार्केट प्रीमियम की मदद से निवेशक मोटे तौर पर आईडिया लगा सकते हैं कि आईपीओ में इंवेस्ट करना फायदेमंद है या नहीं. किसी भी अनलिस्टेड स्टॉक का GMP कैलकुलेट करना बहुत आसान है.

IPO: इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) एक प्राइमरी मार्केट है, जिसकी मदद से कंपनी पहली बार अपने शेयरों की सार्वजनिक रूप ये निवेशकों को बेचता है. आईपीओ के तहत आप उन कंपनियों में निवेश कर सकते हैं, जो अभी स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार नहीं कर रही हैं. मगर आईपीओ के लॉन्च होने के बाद लिस्ट हो जाती हैं. आईपीओ के जरिए कंपनी अपने बिजनेस के लिए फंड जमा करता है. इसी के साथ कई बार कंपनी एक ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बढ़ाने के लिए भी आईपीओ लॉन्च करती है. आईपीओ लॉन्च करने के बाद कंपनी का मार्केट वैल्यू बढ़ जाता है और इसके निवेशकों या पार्टनर्स की संख्या भी बढ़ती जाती है. 

क्या होता है GMP?

शेयर बाजार में किसी जानी-मानी कंपनी के आईपीओ के लॉन्च होने के बाद GMP या ग्रे मार्केट प्रीमियम का भी जिक्र आता है. बता दें कि ग्रे मार्केट एक ऐसा अनऑफिशियल और अनरेगुलेटेड मार्केट है, जहां एक्सचेंजों पर लिस्ट होने से पहले शेयरों का कारोबार किया जाता है. या मोटे तौर पर कहें तो जब कोई कंपनी आईपीओ के जरिए आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने से पहले ही ट्रेडर्स को शेयर ऑफर करती है, तो उसे ग्रे मार्केट स्टॉक के नाम से जाना जाता है. 

शेयर मार्केट या IPO में GMP क्या है?

ग्रे मार्केट प्रीमियम वह अतिरिक्त कीमत है, जिस पर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होने से पहले कंपनी के शेयर खरीदे और बेचे जाते हैं. इसे एक उदाहरण से समझते हैं मान लीजिए कि किसी कंपनी ने 500 रुपये के शेयर प्राइस के साथ आईपीओ को लॉन्च किया है और ग्रे मार्केट में प्रीमियम 100 रुपये है. इसका मतलब है कि आईपीओ का शेयर इश्यू प्राइस से 20 प्रीमियम के साथ 600 रुपये पर स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने जा रहा है. हालांकि, बाद में कीमत ऊपर या नीचे भी जा सकती है. आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम आमतौर पर शेयरों के डिमांड पर निर्भर करता है इसलिए GMP उसी कीमत के आसपास लिस्टेड होता है. 

ग्रे मार्केट प्रीमियम को कैसे करें कैलकुलेट?

ग्रे मार्केट प्रीमियम से निवेशकों को यह समझने में मदद मिलती है कि आईपीओ में निवेश करना सुरक्षित है भी या नहीं. किसी भी अनलिस्टेड स्टॉक का GMP कैलकुलेट करना बहुत ही आसान है. GMP कैलकुलेट करने का फॉर्मूला- GMPR = ग्रे मार्केट प्रीमियम * शेयरों की संख्या. IPO के ग्रे मार्केट प्रीमियम की जांच कोई खास वेबसाइट तो नहीं है. इसके लिए IPO और शेयर बाजार से जुड़ी खबरों पर नजर रखनी चाहिए. IPO लॉन्च होने के बाद इसकी लिस्टिंग होने तक बाजार में डिमांड के अनुसार IPO का GMP बदलता रहता है. वैसे मान लीजिए कि किसी कंपनी का आईपीओ प्राइस प्रति शेयर 500 रुपये है और इस नॉन-लिस्टेड स्टॉक का जीएमपी 100 रुपये है, तो कंपनी के शेयर की लिस्टिंग 600 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

कितनी है कतर के अमीर शेख तहमीम बिन हमद अल थानी की संपत्ति, एयरपोर्ट पर PM Modi ने किया स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget