एक्सप्लोरर

अमेठी के इस गांव में राशन की दुकान बनाने का विरोध, पुलिस ने 40 लोगों पर लिया एक्शन

UP News: अमेठी में शांति भंग करने के मामले में पुलिस ने एक ही गांव के लगभग 40 लोगों का चालान किया है. पूरा मामला बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुर भंड़रा ग्राम का है.

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के शेखपुर भंडरा ग्राम पंचायत में सरकारी राशन दुकान के लिए स्थाई भवन बनाने के लिए चिन्हित जगह को लेकर विरोध शुरू हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा राशन दुकान भवन बनाने का विरोध किया जा रहा है. इस मामले में बाजार शुक्ल पुलिस ने 40 लोगों पर शांति भंग करने की धाराओं में केस दर्ज किया है.

दरअसल, बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुर भंड़रा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान कैसर जहां ने सरकारी कोटे की राशन की स्थाई दुकान अन्नपूर्णा भवन बनाने का प्रस्ताव प्रशासन को दिया था. प्रशासन की राजस्व टीम ने पहुंचकर ग्राम शेखपुर में सरकारी भूमि गाटा संख्या 80 को चिन्हित करते हुए अन्नपूर्णा भवन के निर्माण हेतु विकास विभाग को जिम्मेदारी सौंप दी थी. यहां पर सरकारी राशन की दुकान बीबी फातिमा स्वयं सहायता समूह द्वारा चलाया जाता है. इसे लेकर ग्राम प्रधान पद के भावी प्रत्याशी मोहम्मद हसीब द्वारा विरोध किया जा रहा था.

'ग्राम प्रधान अपने घर के पास बनवाना चाहते हैं सरकारी भवन'

मोहम्मद हसीब का कहना है कि अन्नपूर्णा भवन बनाने का प्रस्ताव जिस किया गया है, वह स्थान सही नहीं है. यदि चिन्हित स्थान पर अन्नपूर्णा भवन बनाया जाता है तो यहां से चार गांव के सैकड़ो लाभार्थियों को राशन लेने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा. इसलिए उस स्थान को बदला जाए. इसके साथ यह भी आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान अपने घर के पास ही सभी सरकारी भवन जैसे पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय इत्यादि बनवा चुके हैं और अब अन्नपूर्णा भवन भी बनवाना चाहते हैं.

ग्राम भंडरा में राशन दुकान बनाने की मांग

ग्राम प्रधान पद के भावी प्रत्याशी मोहम्मद हसीब ने वर्तमान महिला ग्राम प्रधान कैसर जहां को 23 जुलाई को लगभग 50 लोगों को लेकर जनपद मुख्यालय गौरीगंज स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए. जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए कहा था कि लाभार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए राशन की दुकान का निर्माण ग्राम भंड़रा में कराया जाए. जिलाधिकारी कार्यालय से लौटने के बाद जानकारी मिलते ही वर्तमान महिला ग्राम प्रधान कैसर जहां को ग्रामीणों ने घेर लिया. ग्रामीणों का कहना था कि अन्नपूर्णा भवन वहीं बनेगा जहां पर प्रशासन ने स्वीकृति दी है.

थाना दिवस में पहुंचे ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण

26 जुलाई शनिवार को ग्राम प्रधान ने थाना दिवस में शपथ पत्र के साथ प्रार्थना पत्र दिया. जिसमें उन्होंने तहसीलदार राहुल सिंह के समक्ष ग्राम प्रधान द्वारा अन्नपूर्णा भवन का निर्माण गाटा संख्या 80 में ही निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की. साथ में यह भी बताया कि लगभग चार दर्जन लोग इसका विरोध कर रहे हैं.

शांति भंग करने की धारा में किया गया चालान

इस बाबत, बाजार शुकुल के थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत शेखपुरा भंड़रा के लगभग 40 लोग असंवैधानिक तरीके से शांति भंग कर रहे थे. इसीलिए ग्राम प्रधान की लिखित तहरीर पर इन सभी 40 लोगों का शांति भंग की धारा में चालान किया गया है.

Input By : Lokesh Kumar Tripathi
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget