एक्सप्लोरर

मनसा देवी भगदड़ मामले पर पूर्व CM हरीश रावत ने जताया दुख, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

Mansa Devi Temple Stampede: हरिद्वार में स्थित मनसा देवी मंदिर में रविवार की सुबह अचानाक भगदड़ मच गई जिसमें 6 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. इस घटना पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपनी संवेदना व्यक्त की है.

उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में भगदड़ में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, वहीं 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रीतम सिंह ने भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है, साथ ही कांग्रेस ने सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं. 

इस घटना की खबर मिलते ही एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य करने के लिए मौके पर पहुंच गई.जहां से घायलों को एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस भगदड़ में मारे गए लोगों के शव को कब्जे में ले लिया गया है.

भगदड़ पर क्यो बोले हरीश रावत
 हरीश रावत ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मनसा देवी मंदिर मोही भगदड़ में अब तक 6  लोगों के मरने की खबर आ रही है जो बहुत ज्यादा चिंताजनक है. उन्होंने मनसा देवी मंदिर में स्थान के हिसाब से ही ट्रॉली से लोग आते जाते हैं, नियंत्रण करने के लिए लंबा मार्ग है यहां पैदल और चढ़ाई वाला मार्ग भी है, उन्होंने सवाल उठाया कि क्यों हम वहां आने वाली भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाए. 

हरीश रावत ने कहा कि सरकार से चूक हुई है, देखना पड़ेगा कि इस में में किसकी गलती है, उन्होंने कहा कि ऐसी जगह पर अनुभवी और क्राउड मैनेजमेंट क्षमता वाले अधिकारियों को लगाना चाहिए हरीश रावत ने यह भी कहा कि प्रदेश में धार्मिक स्थलों की तरफ लोग निरंतर आ रहे हैं, ऐसे में सरकार को व्यवस्थाओं पर ध्यान देना चाहिए हरीश रावत ने एक तरह से सरकार के ऊपर मिस मैनेजमेंट का आरोप लगाया है. 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल
वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने भी सवाल उठाए हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ राहत बचाव कार्यों में लगे हुए हैं. 

मेहरा ने सवाल उठाया की इतनी बड़ी घटना आखिर कैसे घट गई, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था नियंत्रण पर उन्होंने गंभीर सवाल खड़े किए हैं, उन्होंने कहा कि प्रशासन पहले से ही तैयार नहीं था, क्या हादसा रोका नहीं जा सकता था, उन्होंने इस दुखद घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के साथ अपने सहानुभूति व्यक्त की है,

सीएम धामी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
वही इस मामले में सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को साफ दिशा निर्देश देते हुए कहा है, कि किसी भी घायल व्यक्ति को इलाज में कोई कमी ना आने पाए प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस विषय पर दुख जताया है, मुख्यमंत्री धामी ने साफ कहा है, कि इस विषय पर हम मजिस्ट्रेट जांच कराएंगे जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि एक अफवाह फैली के रास्ते में करंट फैल गया है, जिसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई और एक दूसरे पर चढ़कर भागने लगे जिससे यह घटना घटी, फिलहाल पुलिस प्रशासन इस वक्त राहत बचाव कार्य में लगा हुआ है, वहीं कांग्रेस ने इस विषय पर दुख जताने के साथ-साथ सरकार पर सवाल भी उठाने शुरू कर दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget