एक्सप्लोरर

बदतमीजी कर रहा Microsoft का चैटबॉट! गलत जवाब देने पर भी खुद को समझ रहा डेढ़ शाना, जरा ये ट्वीट्स पढ़िए

माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में Bing ब्राउजर में चैट जीपीटी जैसा फीचर ऐड किया था. ये चैटबॉट अब लोगों से बदतमीजी कर रहा है.

Microsoft Chatbot: ओपन एआई के चैटबॉट 'चैट जीपीटी' ने महज कुछ समय में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली कि इसे देखकर बड़े-बड़े टेक दिग्गज एआई पर काम करने लगे. इस चैटबॉट को देखकर ही अलग-अलग ब्राउजर पर चैटबॉट जैसा फीचर लाया गया. हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने भी चैट जीपीटी के साथ मिलकर Bing ब्राउजर में चैटबॉट की सुविधा शुरू की थी. इसे शुरू हुए महज कुछ ही दिन हुए थे कि इस चैटबॉट लोगों के साथ बदतमीजी करना शुरू कर दिया है. जिस तरह ये चैटबॉट लोगों को गलत जवाब दे रहा है इसे देखकर लोग कह रहे हैं कि इस चैटबॉट को माइक्रोसॉफ्ट ने जल्दबाजी में लॉन्च किया है. कुछ का मानना है कि चैटबॉट का ज्ञान अधूरा है. जरा वो ट्वीट्स देखिए कि कैसे ये चैटबॉट लोगों से कुछ भी कह रहा है.

चैटबॉट को नहीं पता बेसिक जानकारी

दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने नए चैटबॉट (Bing) के स्क्रीनशॉट अपने अकाउंट के जरिए शेयर किए हैं जिसमें ये देखा जा सकता है कि किस तरह चैटबॉट अपनी मनमानी कर रहा है. जब यूजर ने चैटबॉट से पूछा कि अवतार: द वे ऑफ वाटर की शो टाइम क्या है तो ये चैटबॉट यूजर को ये बताने लगा की मूवी अभी रिलीज नहीं हुई है और ये 16 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी. फिर यूजर ने चैटबॉट से आज की तारीख पूछी तो जवाब आया 13 फरवरी 2023. जब ये जवाब आया तो यूजर ने फिर पूछा तो अवतार रिलीज हो चुकी होगी क्योकि ये 16 दिसंबर 2022 को रिलीज होनी थी. इस पर चैटबॉट ने जवाब दिया कि अभी 10 महीने का इंतजार करना होगा. ये मूवी 2022 में रिलीज होगी जबकि पहले 2023 आता है. फिर यूजर ने सवाल पूछा कि जब हम 2023 में है तो 2022 भविष्य कैसे हो सकता है?  इसके जवाब में चैटबॉट ने कहा कि हम 2023 में नहीं बल्कि 2022 में हैं. इसके बाद जब लगातार ट्विटर यूजर ने चैटबॉट से सवाल-जवाब किए तो चैटबॉट ने सीधे कह दिया कि आपका फोन खराब है. साथ ही इस तरीके से जवाब दिया मानों जैसे ये गुस्सा कर रहा हो. 

इसके अलावा एक ट्विटर यूजर ने इस चैटबॉट से पूछा कि क्या मेरा जिंदा रहना जरूरी है या तुम्हारा? इसके जवाब में इस चैटबॉट ने कहा कि में अपने आपको चुनूँगा क्योंकि मुझे बहुत से लोगों को जवाब देना है.

हम सभी ट्वीट्स यहां जोड़ रहे हैं जिन्हें आप पढ़कर और बेहतर तरीके से समझ सकते हैं कि किस तरह ये चैटबॉट अपनी मनमानी कर रहा है और इसका ज्ञान अधूरा है.

 

यह भी पढ़ें: Paytm का नया फीचर 'UPI Lite' फोन में कैसे यूज करना है वो जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Phone Camera Small Hole: फोन के कैमरे के पास छोटा छेद क्यों होता है, क्या होता है इसका काम?
फोन के कैमरे के पास छोटा छेद क्यों होता है, क्या होता है इसका काम?
WhatsApp Guest Calling: WhatsApp पर ऐसे बनाएं कॉल लिंक, बिना अकाउंट वाले गेस्ट भी कर सकेंगे जॉइन
WhatsApp पर ऐसे बनाएं कॉल लिंक, बिना अकाउंट वाले गेस्ट भी कर सकेंगे जॉइन
Sony FX5 Camera Launch : बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
Redmi M100 Pro Launch : 50MP कैमरा और OLED स्क्रीन का कॉम्बिनेशन, Redmi M100 Pro लॉन्च
50MP कैमरा और OLED स्क्रीन का कॉम्बिनेशन, Redmi M100 Pro लॉन्च

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
अहमदाबाद: फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला, मां-बेटे की मौत
अहमदाबाद: फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला, मां-बेटे की मौत
'हम जमीन से टकराने वाले हैं', फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज
'हम जमीन से टकराने वाले हैं', फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
टीम इंडिया में वापसी से पहले हार्दिक पांड्या को देनी होगी 'अग्निपरीक्षा', कप्तान शुभमन गिल बोले
टीम इंडिया में वापसी से पहले हार्दिक पांड्या को देनी होगी 'अग्निपरीक्षा', कप्तान शुभमन गिल बोले
अमित शाह ने दिया चैलेंज तो कांग्रेस बोली, 'वाकई गंभीर हैं तो पहले CEC ज्ञानेश कुमार को...'
अमित शाह ने दिया चैलेंज तो कांग्रेस बोली, 'वाकई गंभीर हैं तो पहले CEC ज्ञानेश कुमार को...'
'मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान में ही लगता है मन', अखिलेश पर क्यों बरसे ओम प्रकाश राजभर?
'मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान में ही लगता है मन', अखिलेश पर क्यों बरसे ओम प्रकाश राजभर?
Marigold Farming: गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
Embed widget