एक्सप्लोरर

WhatsApp का नया फीचर: अब AI से बना सकते हैं प्रोफाइल पिक्चर, जानें डिटेल्स

WhatsApp ने iOS यूज़र्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, जिसमें एक खास और दिलचस्प फीचर जोड़ा गया है. यह TestFlight बीटा प्रोग्राम के ज़रिए उपलब्ध कराया गया है.

Whatsapp New Feature: WhatsApp ने iOS यूज़र्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, जिसमें एक खास और दिलचस्प फीचर जोड़ा गया है. इस अपडेट का वर्ज़न नंबर 25.16.10.70 है और यह TestFlight बीटा प्रोग्राम के ज़रिए उपलब्ध कराया गया है. इस लेटेस्ट फीचर की मदद से अब यूज़र्स अपनी प्रोफाइल पिक्चर या ग्रुप आइकन को सिर्फ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर AI से बनवा सकते हैं. यानी अब बिना किसी पहले से मौजूद फोटो के, आप सिर्फ यह लिखकर कि आपको किस तरह की तस्वीर चाहिए एकदम नया और यूनिक अवतार या चित्र बना सकते हैं.

कैसा है ये नया फीचर?

यह सुविधा उन यूज़र्स के लिए बेहद उपयोगी है जो अपनी असली तस्वीर शेयर नहीं करना चाहते, या जिनके पास कोई हालिया फोटो नहीं है. इसके अलावा, क्रिएटिव लोगों के लिए यह फीचर एक बेहतरीन विकल्प है, आप अपने मूड, पर्सनालिटी या पसंद के हिसाब से आर्टिस्टिक इमेज बना सकते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको WhatsApp की सेटिंग्स में जाकर प्रोफाइल पिक्चर बदलने का विकल्प चुनना होगा. वहां आपको "AI-जेनरेटेड फोटो" का नया ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करके आप टेक्स्ट के ज़रिए अपनी मनपसंद इमेज बना सकते हैं. ग्रुप आइकन के लिए, ग्रुप की इंफो स्क्रीन पर जाकर आइकन एडिट करने का विकल्प चुनें. वहां आप थीम या आइडिया को टेक्स्ट में लिखकर एक नया ग्रुप आइकन बना सकते हैं.

धीरे-धीरे हो रहा है रोलआउट

फिलहाल यह सुविधा कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन धीरे-धीरे इसे ज़्यादा यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि कुछ रेगुलर यूज़र्स, जिन्होंने ऐप स्टोर से WhatsApp का लेटेस्ट वर्ज़न डाउनलोड किया है, उन्हें भी यह ऑप्शन दिखाई दे रहा है. इससे यह संकेत मिलता है कि WhatsApp अब इस AI फीचर को सभी iOS यूज़र्स के लिए फेज़-वाइज़ लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है. यह फीचर न केवल प्राइवेसी को बेहतर बनाता है, बल्कि प्रोफाइल और ग्रुप आइकन्स को और ज्यादा पर्सनल और क्रिएटिव बनाने का मौका भी देता है.

यह भी पढ़ें:

एसी की सर्विस कब करानी चाहिए? 90% लोगों को नहीं पता सही समय, जानें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंखे वाला हीटर vs बिना पंखे वाला, गर्मी देने की तकनीक में क्या अंतर?
पंखे वाला हीटर vs बिना पंखे वाला, गर्मी देने की तकनीक में क्या अंतर?
Apple Home Collection क्या है? स्मार्ट लॉक से थर्मोस्टेट तक होंगे कनेक्ट
Apple Home Collection क्या है? स्मार्ट लॉक से थर्मोस्टेट तक होंगे कनेक्ट
खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना
खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना
सोलर की जगह विंड टरबाइन लगाना कितना सही, कितनी बनेगी बिजली?
सोलर की जगह विंड टरबाइन लगाना कितना सही, कितनी बनेगी बिजली?

वीडियोज

Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget