एक्सप्लोरर

यूट्यूबर बनने से पहले क्या करती थी पाकिस्तान की जासूस ज्योति मल्होत्रा, जानिए कहां तक की है पढ़ाई?

Jyoti Malhotra Education: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा को लेकर खबर है कि वह नॉर्थ इंडिया में रह रही थी और पाकिस्तान की जासूसी करती थी.

हरियाणा के हिसार की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में पकड़ा गया है. ज्योति पर आरोप है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भारत की सीक्रेट जानकारियां देती थी. खबर है कि वह नॉर्थ इंडिया में रह रही थी और पाकिस्तान के जासूसी नेटवर्क से जुड़ी हुई थी. वह एक ट्रैवेल व्लॉगर है जो कि ‘ट्रैवेल विद जो’ के नाम से अपना अकाउंट चलाती है और व्लॉग्स बनाती हैं. उसके यूट्यूब चैनल पर 3.77 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टा पर 1.31 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. चलिए जानें कि यूट्यूबर बनने से पहले क्या करती थीं जासूस ज्योति मल्होत्रा. 

यूट्यूबर बनने से पहले क्या करती थी ज्योति

ज्योति का घर हिसार की न्यू अग्रसेन कॉलोनी में है. यह 55 गज का मकान है, जिसमें तीन छोटे कमरे बने हैं. उसके पिता कारपेंटर हैं, लेकिन कमाई कुछ खास नहीं है. ज्योति अपने मां-बाप की इकलौती संतान हैं, लेकिन 20 साल पहले माता-पिता का तलाक हो चुका है. घर चाचा की पेंशन से चलता था, इसलिए उसने इस तरीके से घुट-घुटकर जीने से लग्जरी लाइफ जीने का फैसला किया. ज्योति कि पढ़ाई-लिखाई हिसार से हुई है. उसने FCJ कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की है और इसके बाद वो दिल्ली चली गई थी. वहां पर उसे मात्र 20,000 की नौकरी मिली और वह पीजी में रहने लगी थी. 

कैसे बनी व्लॉगर

ज्योति कभी-कभी ही घर आती थी. साल 2020 में कोरोना काल में कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया था, इसके बाद वह हिसार लौटकर आ गई. वह यहां पर नौकरी की तलाश करने लगी, लेकिन उसे कोई काम नहीं मिला. जब वह बेरोजगार हो गई तो उसने अपना रुख सोशल मीडिया की तरफ कर लिया और देखा कि कई लोग व्लॉग बनाकर पैसे कमा रहे हैं. दिल्ली में रहकर वह स्टाइलिश तो हो ही चुकी थी, इसके बाद उसने व्लॉग के जरिए पैसे कमाने का सोचा. उसने इंस्ट्राग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर डालने शुरू किए जिससे उसकी अच्छी-खासी कमाई होने लगी थी.

पाकिस्तान को एक्सप्लोर करना चाहती थी

ज्योति के पड़ोस के लोगों का कहना है कि वह अपने घर आने के बाद ज्यादातर समय घर के अंदर ही बिताती थी या फिर ज्यादा समय तक घर के बाहर रहती थी. पुलिस को दिए बयान में ज्योति का कहना है कि वह अपने ट्रैवेल अकाउंट में पाकिस्तान को एक्सप्लोर करना चाहती थी और इसीलिए वीजा लेने दिल्ली स्थित पाकिस्तान एंबेसी में गई थी.

यह भी पढ़ें: जब थरूर की तरह विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी को भेजा गया था UN, पाकिस्तान को दिखाई थी औकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान खोल दे अपना एयरस्पेस तो हर साल कितनी होगी एयरलाइन की बचत?
पाकिस्तान खोल दे अपना एयरस्पेस तो हर साल कितनी होगी एयरलाइन की बचत?
Insect Without Head : बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!
बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!
Bank Locker Tips: बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें अंडा फार्मिंग, कितना आएगा खर्च?
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें अंडा फार्मिंग, कितना आएगा खर्च?
Embed widget