एक्सप्लोरर

राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को मिलेगा 'संसद रत्न पुरस्कार', जानें किस आधार पर मिल रहा ये सम्मान

Madan Rathore: राजस्थान BJP अध्यक्ष और राज्यसभा MP मदन राठौड़ को संसद रत्न पुरस्कार 2025 दिया जाएगा. यह सम्मान सांसदों के गैर सरकारी विधेयक लाने, बहसों में हिस्सा लेने समेत कई आधार पर तय किया जाता है.

Sansad Ratna Award 2025: भारतीय लोकतंत्र में उत्कृष्ट संसदीय कार्य के लिए प्रतिवर्ष दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘संसद रत्न पुरस्कार 2025’ की घोषणा हो गई है. इस बार राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ (Madan Rathore) को इस सम्मान से नवाजा जाएगा. 

उन्हें यह पुरस्कार राज्यसभा की ओवरऑल कैटेगरी में उनके प्रभावशाली योगदान और सक्रिय भूमिका के लिए दिया जाएगा. इस वर्ष कुल 17 सांसदों और 2 संसदीय समितियों का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है, जिसमें राजस्थान से एक अन्य सांसद पीपी चौधरी का नाम भी शामिल है.

प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन देती है ये सम्मान

यह पुरस्कार नागरिक समाज की संस्था प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है, जिसकी प्रेरणा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से मिली थी. संसद रत्न पुरस्कारों का यह 15वां संस्करण है, जो देश भर के सांसदों के पारदर्शी और तथ्य-आधारित मूल्यांकन के आधार पर दिया जाता है. इस वर्ष यूपी से भी दो लोकसभा सांसदों—प्रयागराज की फूलपुर सीट से प्रवीण पटेल और गोरखपुर से अभिनेता व सांसद रवि किशन- को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है. सांसद मदन राठौड़ और प्रवीण पटेल ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हर पुरस्कार के साथ जिम्मेदारियां और जवाबदेही और अधिक बढ़ जाती है.”

पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और आंकड़ों पर आधारित है

इस पुरस्कार के चयन की प्रक्रिया एक प्रतिष्ठित जूरी समिति द्वारा संपन्न की जाती है, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज जी अहिर कर रहे हैं. चयन प्रक्रिया 18वीं लोकसभा की पहली बैठक से लेकर बजट सत्र 2025 (भाग-द्वितीय) तक सांसदों के संसदीय प्रदर्शन पर आधारित रही है. यह पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और आंकड़ों पर आधारित है, जिसमें सांसदों के सवाल पूछने की निरंतरता, विधायी कार्यों में भागीदारी और जनहित के मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाना महत्वपूर्ण मापदंड रहे.

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राज्यसभा में नीतिगत चर्चाओं में सक्रिय भागीदारी, जनहित के मुद्दों की जोरदार पैरवी और विधायी गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के जरिए एक आदर्श सांसद की भूमिका निभाई है. उनके साथ-साथ प्रवीण पटेल और रवि किशन जैसे सांसदों की भी प्रभावशाली उपस्थिति संसदीय व्यवस्था को मजबूत करती है. यह पुरस्कार आगामी जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा, जिसमें देश भर के सांसद, नीति निर्माता, सामाजिक प्रतिनिधि और मीडिया संस्थान भाग लेंगे. सम्मानित होने वाले सभी सांसदों को उनके समर्थक और क्षेत्र की जनता शुभकामनाएं दे रही है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget