एक्सप्लोरर

ये हैं दुनिया के 10 सबसे सुंदर सांप, इन्हें देखने के लिए जाना पड़ेगा इस देश

Gorgeous Snake Species सांपों की कई प्रजातियां होती हैं जिनसे लोगों को बहुत डर लगता है. आज हम आपको उन सांपों के बारे में बताते हैं जो देखने में प्यारे लगते हैं.

Gorgeous Snake Species: सांप जब हम यह नाम सुनते हैं तो हमारे मन में एक डरावना सा चित्र बनता है. एक सांप जो काफी काफी विषैला होता है और मानो काटने के लिए हमारे पीछे दौड़ रहा हो.  सांप के काटने से हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है. कई सांप ऐसे होते हैं जिनसे लोग हजारों कदम दूर रहना चाहते हैं लेकिन कुछ सांप देखने में इतने सुंदर होते हैं कि उन्हे बार बार देखने का मन करता है. चलिए, आपको दुनिया के 10 सबसे प्यारे सांप के बारे में बताते हैं और यह भी बताते हैं कि अगर आप इन्हें देखना चाहते हैं तो आपको किन देशों में जाना पड़ेगा. 

ब्लू कोरल स्नेक

यह दुनिया के सबसे खूबसूरत सांपों में से एक है अगर आपको इसको देखना है तो फिर आपको दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों जैसे कि मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, और इंडोनेशिया
का दौरा करना पड़ेगा क्योंकि इस तरह के रंग बिरंगे सांप इन्हीं देशों में आपको देखने को मिलेंगे. इनके शरीर का रंग नीला-ग्रे होता है, जिस पर हल्की नीली रेखाएं होती हैं और सिर और पूंछ का रंग काफी विपरीत नारंगी या लाल-नारंगी होता है. हालांकि, आपको यह ध्यान रखना होगा कि अगर कोई इंसान इनके काटने से बच भी जाता है तो वह जीवनभर अपंग हो जाता है. जहरीले होने के साथ ये इंसानों से दूर रहना पसंद करते हैं. 

हिरा-हरित वृक्ष बोआ सांप

यह दक्षिण अमेरिका के अमेजन वर्षावन में पाया जाता है. यह दिखने में बहुत खूबसूरत होता है, इसका रंग चटक हरा रंग और शरीर पर सफेद धारियां होता है.

 ब्राजीलियन रेनबो बोआ सांप

ब्राजीलियन रेनबो बोआ सांप ब्राजील और दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है. इसकी विशेषता चमकदार त्वचा होती है, जो इंद्रधनुषी रिफ्लेक्शन देती है.

हरा वृक्ष अजगर सांप

हरा वृक्ष अजगर सांप ऑस्ट्रेलिया के न्यू गिनी के जंगलों में पाया जाता है. यह पीले या नीले पैचेस के साथ चटक हर रंग का होता है. यह दिखने में बहुत खूबसूरत के साथ बहुत जहरीला भी होता है.

सनबीम सांप
सनबीम दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है. यह देखने में आपको सामान्य लगेगा. वहीं यह सूरज की रोशनी में रेनबो जैसे चमकता है.

आईलैश वाइपर सांप
आईलैश वाइपर सांप मध्य अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के जंगलों में पाया जाता है. यह भी देखने में बहुत खूबसूरत लगता है. इसका रंग पीला होता है और आंखों के ऊपर भौं जैसी रचना होती है. 

कोरल सांप
कोरल सांप उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के जंगलों में पाया जाता है. यह जितन देखने में खूबसूरत होता है, उतना जहरीला भी होता है. इसकी विशेषता लाल, पीले और काले रंग की धारियां होती है.

बैंडेड सी करैत समुद्री सांप
बैंडेड सी करैत समुद्री सांप इंडो-पैसिफ़िक महासागर क्षेत्र में पाया जाता है. यह इंडो पैसेफिक ओसियन में पाया जाता है और यह बहुत देखने में बहुत खूबसूरत लगता है. यह जितना खूबसूरत दिखता है, उतना ही विषैला भी होता है. इसके शरीर पर काले और सफेद रंग की धारियां होती है.

सैन फ्रांसिस्को गार्टर स्नेक
सांप की यह प्रजाति काफी अनोखी है. यह सैन फ्रांसिस्को गार्टर स्नेक अमेरिका में पाया जाता है और सबसे दुर्लभ सांपों की प्रजाति में से एक है. यह अपनी चमकदार धारियों और 
रंगों के लिए प्रसिद्ध है. 

एरिजोना कोरल सांप
यह सांप आपको देखने में पतला सा दिख सकता है लेकिन यह एक पल में आपके लिए यमराज साबित हो सकता है. यह काफी भयानक जहरीला होता है और इसके शरीर की बनावट पर चमकीले लाल, काले और पीले रंग के बैंड होती है जिसकी वजह से यह काफी खूबसूरत सा दिखता है. एरिजोना कोरल सांप मुख्य रूप से एरिजोना और मैक्सिको में पाया जाता है.

इसे भी पढ़ें- दुनिया के किस देश में पैदा होते हैं सबसे ज्यादा बच्चे? होश उड़ा देगा यह आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget