एक्सप्लोरर

Raid 2 Box Office Collection Day 18: टॉम क्रूज से भी दो-दो हाथ करने वाले एक्टर बने अजय देवगन, बॉक्स ऑफिस पर हो रही वाहवाही!

Raid 2 Box Office Collection Day 18: अजय देवगन अकेले ऐसे इंडियन स्टार बनकर सामने आए हैं जिनके सामने टॉम क्रूज जैसे हॉलीवुड एक्टर की भी नहीं चली है. रेड 2 का आज का कलेक्शन तो यही कह रहा है.

Raid 2 Box Office Collection Day 18: अजय देवगन की फिल्म 1 मई को रिलीज होने के बाद से हर दिन कमाल का बिजनेस करती चली आ रही है. फिल्म आज तीसरे रविवार का कलेक्शन कर रही है. और पिछले दो रविवारों की तरह फिल्म की कमाई का में बढ़ोतरी का ट्रेंड इस बार भी कायम है.

अजय देवगन का अमय पटनायक वाला रोल दर्शकों को इतना पसंद आ रहा है कि आज छुट्टी के दिन फिल्म देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है. फिल्म की कमाई से जुड़े 18वें दिन का शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज अभी तक कितनी कमाई कर ली है.

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ऑफिशियल आंकडों के मुताबिक, फिल्म ने 15 दिनों में 140.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. कल यानी 16वें दिन सैक्निल्क के मुताबिक ये कमाई 4.15 करोड़ रही यानी 16 दिन में ये कमाई बढ़कर 144.37 करोड़ पहुंच गई.

सैक्निल्क के अनुसार फिल्म ने आज 10:20 बजे तक 5.50 करोड़ कमाते हुए 149.87 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. ये आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं इनमें बदलाव हो सकता है.

रेड 2 बनेगी अजय के करियर की छठवीं हाईएस्ट ग्रॉसर

बता दें कि रेड 2 अजय देवगन के करियर की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने सिंघम रिटर्न्स (140.62 करोड़) का लाइफटाइम कलेक्शन पार करते हुए ये रिकॉर्ड बनाया है. अब उम्मीद है कि फिल्म बहुत जल्द शैतान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (149.49) भी बहुत जल्द पीछे कर देगी.

मिशन इंपॉसिबल 8 और फाइनल डेस्टिनेशन 6 के सामने भी अजय का स्टारडम बरकरार

एक तरफ इस समय की दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म मिशन इंपॉसिबल का 8वां पार्ट बॉक्स ऑफिस पर आ चुका है और कमाल कर रहा है. टॉम क्रूज की इस फिल्म ने 2025 की लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्मों का ओपनिंग डे रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. इन फिल्मों में जाट, स्काई फोर्स और केसरी 2 जैसी फिल्में भी शामिल हैं. 

तो वहीं दूसरी ओर कमाल की हॉरर फिल्म फाइनल डेस्टिनेशन देखने के लिए भी लोग उमड़ रहे हैं. इस फिल्म ने भी पिछले 3 दिनों में 16 करोड़ के ऊपर कमाई कर ली है. इसके बावजूद अजय देवगन की फिल्म रेड 2 की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है उल्टा ये पिछले 4-5 दिनों से ज्यादा कमा रही है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

रेड 2 के बारे में

रेड 2 को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है, जिसमें अजय देवगन और रितेश देशमुख के बीच की तनातनी दिखाई गई है. सौरभ शुक्ला, वाणी कपूर और अमित स्याल भी अहम रोल में हैं. बता दें कि 48 करोड़ के बजट में बनी रेड 2 ने वर्ल्डवाइड करीब 200 करोड़ रुपये कमा लिए हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget