एक्सप्लोरर

यूपी में हीट वेव को लेकर योगी सरकार ने जारी की गाइडलाइन, भीषण गर्मी से बचने के लिए करें ये काम

UP Heat Wave: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की है, जिसमें आमजन को लू से बचाव के सरल और जरूरी उपाय बताए गए हैं.

UP Heat Wave News: उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी और लू का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भीषण लू (Heat Wave) चलने की चेतावनी दी है. इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रदेशवासियों को हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय बताए जाएं और उन्हें समय रहते सतर्क किया जाए.

मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की है, जिसमें आमजन को लू से बचाव के सरल और जरूरी उपाय बताए गए हैं. प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि लोगों को 12 बजे दोपहर से 4 बजे शाम तक बाहर न निकलने की सलाह दी गई है, क्योंकि यही समय सबसे ज्यादा गर्म होता है और हीट स्ट्रोक की आशंका सबसे अधिक रहती है.

गर्मी से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें

स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार, बाहर निकलते वक्त सिर और शरीर को ढककर रखें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें, छाता, चश्मा और पानी की बोतल साथ रखें. घर में पर्दे या शेड का इंतजाम करें ताकि धूप सीधे अंदर न आए. लगातार पानी, शिकंजी, नींबू पानी, छाछ या नारियल पानी जैसे तरल पदार्थ लेते रहें.

खास हिदायत बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए दी गई है. उन्हें गर्मी में अकेला न छोड़ें. धूप में खड़ी गाड़ियों में बच्चों या जानवरों को बिल्कुल न छोड़ें. खाली पेट, बासी खाना या अत्यधिक प्रोटीन वाला भोजन न करें. शराब, चाय, कॉफी जैसे गर्म या डिहाइड्रेट करने वाले पेय पदार्थों से बचें.

ये लक्षण दिखें तो समझें खतरा

अगर किसी व्यक्ति को सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, मांसपेशियों में कमजोरी, लाल और सूखी त्वचा या शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो जाए, तो तुरंत उसे छांव में ले जाएं, ठंडा पानी पिलाएं और डॉक्टर को बुलाएं या एम्बुलेंस नंबर 108 पर कॉल करें.

श्रमिकों और बच्चों के लिए विशेष सावधानी

निर्माण स्थलों पर काम करने वाले मजदूरों को दिन के गर्म समय में काम से रोका जाए और उन्हें छायादार जगह पर विश्राम की सुविधा मिले. सुबह और शाम के समय ही भारी कार्य कराए जाएं. इसी तरह बच्चों को दोपहर में खेलने से रोका जाए, वे ढीले और हल्के कपड़े पहनें और खूब पानी पिएं.

मित्र प्रणाली और जागरूकता अभियान शुरू

योगी सरकार ने श्रमिकों की सुरक्षा के लिए ‘मित्र प्रणाली’ लागू की है, जिसमें एक श्रमिक दूसरे की निगरानी करेगा और जरूरत पड़ने पर प्राथमिक उपचार देगा. भारी मशीनों को इन्सुलेट करने और विद्यालयों व आंगनबाड़ियों में कूल शेड की व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने सभी जिलों को पोस्टर, पर्चे और प्रचार सामग्री के जरिए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है. सरकार का साफ संदेश है गर्मी को हल्के में न लें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें.

भारत के उत्तर, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में मई-जून के महीने में लू आम बात है. उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में, जहां बड़ी संख्या में लोग खुले में काम करते हैं, वहां हर साल हीट वेव से सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है. इसीलिए सरकार समय रहते जागरूकता फैलाकर जनहानि रोकने का प्रयास कर रही है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन
राम की पैड़ी पर 7 नवंबर को 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य, पहुंचे 17.64 लाख दीये
राम की पैड़ी पर 7 नवंबर को 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य, पहुंचे 17.64 लाख दीये

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget